धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने शनिवार को तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पेयजल आपूर्ति, विद्युत विभाग और अन्य संबंधित विभागों की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए सत्र के दौरान बिजली और पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अधिकारियों को विधानसभा परिसर में अग्नि सुरक्षा, सड़कों और अन्य जरूरी सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां तय समय सीमा में पूरी की जाएं, ताकि सत्र के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और विधानसभा सत्र के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


