परवाणू में पुलिस नाके पर कार चालक की दबंगई, बैरिकेड्स तोड़कर भागा; बाइक को मारी टक्कर, पीछा कर पकड़ा

Date:

--Advertisement--

कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर परवाणू बाईपास में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक काले रंग की कार का चालक पुलिस नाके और बैरिकेड्स को टक्कर मारकर फरार हो गया। भागने की कोशिश में चालक ने वहां खड़ी एक बाइक को भी टक्कर मार दी। गनीमत रही कि नाके पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम ने कार का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर चालक को गाड़ी समेत पकड़ लिया।

Advertisement​

जानकारी के अनुसार, नशे की रोकथाम और संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए परवाणू पुलिस ने बाईपास पर विशेष नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक काले रंग की कार वहां पहुंची। पुलिसकर्मियों ने चालक को जांच के लिए रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने गाड़ी रोकने के बजाय भागने की कोशिश की। चालक ने अचानक कार तेजी से पीछे की ओर दौड़ाई, जिससे पीछे खड़ी एक बाइक उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद उसने कार आगे बढ़ाई और पुलिस के बैरिकेड्स को जोरदार टक्कर मारकर तोड़ दिया।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक नहीं रुका और वहां से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार का पीछा शुरू किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया चालक राजधानी शिमला का रहने वाला है।

Advertisement

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल परवाणू पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बद्दी-बरोटीवाला में पुलिस का बड़ा एक्शन, बिना नंबर प्लेट के 17 दोपहिया वाहन जब्त; ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट से मचा हड़कंप

बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में पुलिस ने ‘ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट’ के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध 17 दोपहिया वाहन जब्त किए गए।

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले का मौका, चयन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी; 28 नवंबर को होगा एग्जाम

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। कक्षा छठी में दाखिले के लिए परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

शादी से 20 दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 26 वर्षीय सेना के जवान की मौत से भोरंज में मातम

हमीरपुर के भोरंज क्षेत्र के रुठानी गांव के 26 वर्षीय सेना के जवान अक्षय कुमार की शादी तीन दिसंबर को होनी थी। विवाह से 20 दिन पहले उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है। हृदयघात की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Kangra: सुबह-सुबह ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंचे शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, जनसेवा के साथ खेती से भी जुड़ाव

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर लेकर अपने खेतों में पहुंचे और बुआई का काम किया। व्यस्त राजनीतिक दिनचर्या के बीच खेती-किसानी से उनका जुड़ाव चर्चा में है।