Kangra: शाहपुर के रजोल को मिली दो बड़ी सौगातें, 62 लाख से बने पशु चिकित्सालय और सहकारी कृषि समिति भवन का केवल सिंह पठानिया ने किया उद्घाटन

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रजोल में विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण सौगातें मिलीं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत रजोल में 8 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बने पशु चिकित्सालय के प्रथम तल और 53 लाख 65 हजार रुपये की लागत से निर्मित रजोल सहकारी कृषि समिति (सीएएस) भवन का लोकार्पण किया।

इस मौके पर केवल सिंह पठानिया ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि गांवों में बिजली, पानी, सड़क और अन्य जरूरी सुविधाओं को मजबूत किया जाए, ताकि लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके।

Advertisement​

उन्होंने बताया कि सहकारी कृषि समिति के नए भवन से आसपास की तीन पंचायतों के करीब 2 हजार घरों को लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। वहीं, पशु चिकित्सालय की सुविधा से 20 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

विधायक ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य चल रहे हैं, जिनका लाभ स्थानीय लोगों को मिल रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत रजोल में भी अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है, ताकि लोगों को घर के नजदीक बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाई जाने वाली मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जरूरत के अनुसार उन्हें पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

32 लाख से बढ़कर करीब 7 करोड़ का काम कर रही समिति

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सहकारी कृषि समिति रजोल पहले करीब 32 लाख रुपये का काम कर रही थी, लेकिन अब समिति का कारोबार लगभग 7 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से किसानों को जल्द से जल्द खाद उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

33 केवी सब स्टेशन से लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान

विधायक ने बताया कि रजोल में कम वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए 33 केवी सब स्टेशन स्थापित किया गया है। इससे इस जोन में लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान हुआ है।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि अनसूई, रजोल और अंबाड़ी गांवों में बाढ़ नियंत्रण के लिए मृदा संरक्षण विभाग के माध्यम से 7 करोड़ रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल बनाई गई है। इसके निर्माण से रजोल गांव के लोगों को लंबे समय से आ रही समस्या से राहत मिली है।

कार्यक्रम में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, तहसीलदार दिक्षांत ठाकुर, सहकारी कृषि समिति के प्रधान संसार सिंह खालसा, सचिव चंदू लाल और समिति के सदस्य मौजूद रहे। इनके अलावा सहायक निदेशक डॉ. राजेश राणा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्णव शर्मा, डॉ. शिखा शर्मा, डॉ. जतिंदर पाल सिंह, बीडीओ रैत योगेंद्र, सुरेश पटाकू, रजोल पंचायत प्रधान वीना देवी, पूर्व प्रधान इंद्रजीत, भगवान दास, पूर्व प्रधान सपना देवी, उपप्रधान सुदर्शन, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुरेश ठाकुर, प्रधानाचार्य नीना और बार मेंबर अजय पठानिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी में CM सुक्खू के स्वागत के लिए पहुंचे BJP विधायक अनिल शर्मा, कौल सिंह ने पकड़ा हाथ; क्या बदलने वाले हैं सियासी पाला?

मंडी में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन रैली के दौरान भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया। पड्डल मैदान में कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर के साथ उनकी मुलाकात के बाद एक बार फिर उनके राजनीतिक रुख और पार्टी बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं।

Kangra: स्वर्गीय राकेश चौहान को खिलाड़ियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, मंडी रवाना होने से पहले लिया कांगड़ा का नाम रोशन करने का संकल्प

मंडी में होने वाली सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए रवाना होने से पहले जिला फुटबॉल संघ कांगड़ा की टीम ने दिवंगत अध्यक्ष राकेश चौहान को श्रद्धांजलि दी। देवेंद्र कोहली ने खिलाड़ियों को फुटबॉल जर्सियां भेंट कीं, जबकि उनके सुपुत्र पावेश चौहान ने टीम का हौसला बढ़ाया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज के 100 साल पूरे, 13 से 16 नवंबर तक होगा भव्य जश्न; 16 को CM सुक्खू करेंगे समापन

धर्मशाला के सरकारी कॉलेज के डिग्री कॉलेज के रूप में 100 साल पूरे होने पर 13 से 16 नवंबर तक चार दिवसीय शताब्दी समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 16 नवंबर को भव्य समापन समारोह में शामिल होंगे।

जोड़जी के पास तेज रफ्तार गाड़ी सड़क पर पलटी, फिर दूसरी कार से टकराई; हादसे के बाद लगा लंबा जाम

जोड़जी के पास रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और दूसरी खड़ी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सड़क पर लंबा जाम लग गया।