शादी के 4 दिन बाद ही ससुराल से लापता हुई नवविवाहिता, परिवार का आरोप- 16 लाख के गहने और 1.80 लाख रुपये भी गायब

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शादी के महज चार दिन बाद एक नवविवाहिता के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि युवती घर से करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 1 लाख 80 हजार रुपये की नकदी लेकर गई है। युवक की शादी 31 अक्टूबर को हुई थी, जबकि 4 नवंबर को युवती अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद भराड़ी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई।

Advertisement​

जगाधरी कोर्ट में हुई थी शादी

मामला बिलासपुर जिले के भराड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, युवक ने 31 अक्टूबर को हरियाणा के जगाधरी स्थित कोर्ट में यमुनानगर की रहने वाली 22 वर्षीय युवती से शादी की थी। विवाह के बाद युवती अपने पति के साथ ससुराल में रहने लगी थी। परिवार में नई बहू के आने से खुशी का माहौल था, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद वह अचानक लापता हो गई।

परिजनों ने जब युवती की तलाश की और घर में रखे सामान की जांच की तो करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 1 लाख 80 हजार रुपये की नकदी भी गायब मिली। परिवार को संदेह है कि युवती ये गहने और नकदी अपने साथ ले गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, युवती की तलाश जारी

नवविवाहिता के लापता होने और घर से कीमती सामान गायब मिलने के बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद युवक की बहन ने भराड़ी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। परिवार ने पुलिस से युवती का पता लगाने और मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दीपावली पर हिमाचल में अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग, 850 कर्मियों की तैनाती; पटाखे जलाने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें

दीपावली पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश अग्निशमन विभाग ने करीब 850 कर्मियों और गृह रक्षकों की तैनाती की है। अग्निशमन वाहन और उपकरण अलर्ट मोड पर हैं। विभाग ने लोगों से सुरक्षित तरीके से आतिशबाजी करने और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 27 दिसंबर को दौड़ेंगे हजारों धावक, कांगड़ा कार्निवल-2026 का बड़ा आकर्षण होगी मैराथन; जानें रूट और श्रेणियां

कांगड़ा कार्निवल-2026 के तहत 27 दिसंबर को धर्मशाला मैराथन आयोजित होगी। इसमें 3, 5 और 10 किलोमीटर के साथ हाफ मैराथन और फुल मैराथन की श्रेणियां होंगी। नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल के अनुसार, देशभर से हजारों धावकों के शामिल होने की उम्मीद है।

Kangra: आईटीआई रैत में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने विधिवत की पूजा-अर्चना

धन्वंतरि आईटीआई रैत में भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया और एसडीएम गणेश ठाकुर ने कार्यक्रम में शिरकत की। विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर तकनीकी शिक्षा और युवाओं के कौशल विकास के महत्व पर भी बात की।

Kangra: धारकंडी में सड़क निर्माण की उम्मीद जगी, सर्वे के लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार; जल्द काम शुरू...

भलेड़ पंचायत के दरल्ला सहित कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क सर्वे करवाने पर विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया। ग्रामीणों ने निर्माण की अगली प्रक्रिया जल्द पूरी कर सड़क का काम शुरू करवाने की मांग की। विधायक ने धारकंडी में पिछले चार वर्षों के विकास कार्यों की जानकारी भी दी।