दीपावली पर भोरंज प्रशासन अलर्ट, जाहू बाजार में पटाखों की दुकानों पर औचक जांच; नियम तोड़ने वाले दुकानदारों को चेतावनी

Date:

--Advertisement--

भोरंज, 6 नवंबर। दीपावली के त्योहार पर भोरंज उपमंडल के भीड़-भाड़ वाले बाजारों में आग और अन्य दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में एसडीएम शशिपाल शर्मा और जाहू के नायब तहसीलदार रवि कुमार ने शुक्रवार को जाहू बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों, खासकर पटाखों की बिक्री करने वाली दुकानों की जांच की गई।

Advertisement​

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पटाखों का भंडारण और बिक्री केवल प्रशासन की ओर से चिह्नित स्थानों पर ही की जाए। प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री न करने की भी हिदायत दी गई। अधिकारियों ने दुकानों में पटाखों के सुरक्षित भंडारण, लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जांच की।

एसडीएम ने दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रखने वाले व्यापारियों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण करने से आम लोगों के साथ-साथ आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इसलिए दुकानदार सड़क पर सामान रखकर रास्ता बाधित न करें।

एसडीएम शशिपाल शर्मा ने सभी उपमंडलवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से पटाखे चलाते समय बच्चों का विशेष ध्यान रखने का आग्रह भी किया।

Advertisement

वहीं, भोरंज के तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा ने तरक्वाड़ी बाजार में दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों से प्रशासन की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धारकंडी में सड़क निर्माण की उम्मीद जगी, सर्वे के लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार; जल्द काम शुरू...

भलेड़ पंचायत के दरल्ला सहित कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क सर्वे करवाने पर विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया। ग्रामीणों ने निर्माण की अगली प्रक्रिया जल्द पूरी कर सड़क का काम शुरू करवाने की मांग की। विधायक ने धारकंडी में पिछले चार वर्षों के विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

Kangra: 34 साल पुरानी तस्वीर ने फिर ताजा की राम मंदिर आंदोलन की यादें, शाहपुर के राकेश चौहान साथियों संग पहुंचे थे अयोध्या

शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान उर्फ पिंका के निधन के बाद दिसंबर 1992 की एक पुरानी तस्वीर सामने आई है। सरयू नदी के किनारे खिंची इस तस्वीर में वह शाहपुर के साथियों के साथ नजर आ रहे हैं। उनके बेटों ने फेसबुक पर तस्वीर साझा कर राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी यादें ताजा की हैं।

Kangra: घट्टा टोल प्लाजा के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, 2 घंटे तक चक्का जाम; कई किलोमीटर लंबी कतारों में फंसे वाहन, एंबुलेंस भी...

कांगड़ा के रानीताल के पास घट्टा टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। प्रदर्शन के कारण नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और एंबुलेंस भी फंस गई। विधायक पवन काजल समेत कई नेताओं ने आंदोलन का समर्थन किया।

हिमाचल की तहसीलों में बदलेगा कामकाज का तरीका, हफ्ते में 3 दिन तहसीलदार सुनेंगे राजस्व मामलों की अपीलें; मौके पर निपटारे के निर्देश

हिमाचल प्रदेश की तहसीलों में अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार सप्ताह में तीन दिन राजस्व मामलों की अपीलों की सुनवाई करेंगे। तकसीम, इंतकाल और निशानदेही जैसे मामलों के जल्द निपटारे के लिए अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।