Home हिमाचल काँगडा Kangra: शाहपुर के सत्यम नर्सिंग कॉलेज में फेयरवेल की धूम, छात्राओं ने...

Kangra: शाहपुर के सत्यम नर्सिंग कॉलेज में फेयरवेल की धूम, छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियों से बांधा समां; अर्शिता ठाकुर बनीं मिस फेयरवेल

0
9

शाहपुर। शाहपुर के लंजोत स्थित सत्यम नर्सिंग कॉलेज में विदाई समारोह (फेयरवेल) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर मिस्टर परविंदर सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं, कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल मिसेज कोनिका भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कॉलेज के अन्य शिक्षक, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी और विद्यार्थी भी मौजूद रहे। यह फेयरवेल 8वें सेमेस्टर, GNM तृतीय वर्ष और पोस्ट बेसिक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी।

Advertisement​

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मनोरंजन किया। विद्यार्थियों ने डांस और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, 8वें सेमेस्टर की छात्राओं के लिए मॉडलिंग राउंड भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

मॉडलिंग प्रतियोगिता के दौरान दो राउंड आयोजित किए गए। इन राउंड के आधार पर तीन छात्राओं का चयन अलग-अलग खिताबों के लिए किया गया। इसमें अर्शिता ठाकुर को मिस फेयरवेल, रीतिका ठाकुर को मिस अटायर और स्मृति शर्मा को मिस पर्सनैलिटी चुना गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!