शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गहरा दुख जताया है। राकेश चौहान के शाहपुर अस्पताल में होने की सूचना मिलते ही केवल सिंह पठानिया अस्पताल पहुंचे। उनके निधन का समाचार मिलने के बाद विधायक ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।

इसके बाद केवल सिंह पठानिया नौण स्थित श्मशान घाट पहुंचे और दिवंगत भाजपा नेता राकेश चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


