Kangra: पेंशनरों का बड़ा ऐलान, 19 नवंबर को विधानसभा का घेराव; शाहपुर में 120 सदस्यों ने लिया फैसला

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 1 नवंबर: पेंशनरों की लंबित मांगों और वित्तीय लाभों को लेकर हिमाचल प्रदेश में आंदोलन तेज होने जा रहा है। शाहपुर में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सिटी यूनिट की बैठक में 19 नवंबर को प्रदेशभर के पेंशनरों के साथ विधानसभा घेराव में शामिल होने का फैसला लिया गया। बैठक में करीब 120 पेंशनरों ने हिस्सा लिया।

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की सिटी यूनिट शाहपुर की बैठक रविवार को प्रधान सेठ राम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

धर्मशाला में धरने का समर्थन, विधानसभा घेराव में जुटेंगे पेंशनर

बैठक में प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के निर्णय के अनुसार 12 से 18 नवंबर तक धर्मशाला जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले धरने का समर्थन किया गया। इसके साथ ही 19 नवंबर को प्रदेशभर के पेंशनरों के साथ शाहपुर इकाई के अधिक से अधिक सदस्यों के जोरावर स्टेडियम में एकत्रित होकर विधानसभा घेराव में शामिल होने का निर्णय लिया गया।

प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभ जारी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से 13 प्रतिशत महंगाई राहत का बकाया, लंबित एरियर, संशोधित ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट, पेंशन कम्यूटेशन और वेतन एरियर समेत अन्य वित्तीय लाभ 1 जनवरी 2016 से नियमानुसार जारी करने की मांग की। उन्होंने क्लास-I और क्लास-II श्रेणी के पेंशनरों के लंबित एरियर का भुगतान करने की मांग भी उठाई।

एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए भी उठी मांग

सुरेश ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लंबित महंगाई भत्ते की कुल 8 प्रतिशत राशि जारी करने की मांग की। इसके साथ ही छठे वेतन आयोग की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये जारी करने की मांग भी उठाई गई।

इसके अलावा बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना यानी ओपीएस बहाल करने, कॉरपोरेट सेक्टर के कर्मचारियों को पेंशन सुविधा देने और शहरी निकायों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 के वेतनमान के अनुसार पेंशन देने की मांग भी बैठक में रखी गई।

शाहपुर यूनिट में 750 पेंशनर सदस्य

बैठक में प्रधान सेठ राम और ब्लॉक महासचिव राजेश राणा ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने संगठन की गतिविधियों और वित्तीय स्थिति की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि शाहपुर सिटी यूनिट में करीब 750 पेंशनर सदस्य बन चुके हैं।

बैठक की कार्यवाही का संचालन राजेश राणा ने किया। इस दौरान दिवंगत पेंशनरों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

बैठक में चंडी दत्त शर्मा, पवन धीमान, कल्याण ठाकुर, कुबेर ठाकुर, जितेंद्र राणा, मदन राणा, राधाकृष्ण, कर्नल चौहान, उत्तम मोंगरा, नरेश लगवाल, सतपाल शर्मा, विपन शर्मा, देशराज चौधरी, वेद प्रकाश, आरसी शर्मा, पवन महाजन, राजमल, कृष्ण, महेंद्र, भीम सिंह, स्वर्ण बलौरिया, सुशील शर्मा, शिवि बलौरिया, उर्मिला परमार, रजनी और सत्या देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement​
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: राष्ट्रीय एकता दिवस पर शाहपुर कॉलेज में विद्यार्थियों ने उठाया झाड़ू और किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने श्रमदान कर स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों से सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने की अपील की।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में पत्थरों पर बनीं ऐसी तस्वीरें, जो देंगी नशे और बीमारियों से दूर रहने का संदेश

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में रेड रिबन क्लब की ओर से पत्थर चित्रकारी गतिविधि आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्रों और नारों के जरिए नशामुक्ति, टीबी और एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Kangra: लंज कॉलेज में युवाओं को दिया बड़ा संदेश, डॉ. संजय शर्मा बोले- राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त समाज के लिए आगे आएं युवा

राजकीय महाविद्यालय लंज में राष्ट्रीय एकता दिवस और नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार शर्मा ने युवाओं से राष्ट्रीय एकता बनाए रखने और नशे से दूर रहकर शिक्षा व सामाजिक कार्यों में योगदान देने की अपील की।

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से, तपोवन में सुरक्षा का कड़ा प्लान तैयार; जोरावर में बनेगा मुख्य नाका

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला के तपोवन में होगा। सुरक्षा के लिए जोरावर में मुख्य नाका बनेगा, बिना वैध पास वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। स्थानीय लोगों के लिए भी पास जारी किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा।