Hamirpur: भरनांग की महिलाओं ने आरसेटी की मदद से सीखा स्वरोजगार का नया मंत्र

Date:

--Advertisement--

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा गांव भरनांग की महिलाओं के लिए आयोजित दस दिवसीय डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को सफलतापूर्वक हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था।

Advertisement – HIM Live Tv

शिविर के समापन कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय, हमीरपुर के प्रमुख श्री अरविंद सरोच मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद वे अपने स्वयं के डेयरी उद्यम शुरू कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार की इच्छुक महिलाओं के लिए सरकार और बैंक द्वारा कई ऋण एवं अनुदान योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं।

इस शिविर में डेयरी फार्मिंग के साथ-साथ केंचुआ खाद बनाने की तकनीक भी सिखाई गई। आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने बताया कि इस प्रशिक्षण में 31 महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि केंचुआ खाद से कृषि में सुधार और लागत में कमी की जा सकती है, जो डेयरी के साथ-साथ खेती में भी लाभदायक है।

Contact For Advertisement – HIM Live Tv

प्रशिक्षण का मूल्यांकन विशेषज्ञ संसार चंद राणा और देवीलाल द्वारा किया गया। इस मौके पर वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी ने महिलाओं को बैंकिंग और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह (SHG) बनाकर महिलाएं सामूहिक रूप से भी व्यवसाय कर सकती हैं।

इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर देते हैं बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर भी ले जाते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।