हल्दी की खेती से किसानों की बढ़ेगी कमाई! हिमाचल में 150 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य से बढ़ा रुझान

Date:

--Advertisement--

कृषि में फसल विविधीकरण का महत्व लगातार बढ़ रहा है। एक ही फसल पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग फसलों की खेती अपनाकर किसान अपनी कृषि व्यवस्था को अधिक मजबूत और लाभकारी बना सकते हैं। आवारा पशुओं और अन्य जंगली जानवरों से पारंपरिक फसलों को होने वाले नुकसान के बीच किसान अब ऐसी फसलों की ओर भी रुख कर रहे हैं, जिनमें नुकसान का जोखिम अपेक्षाकृत कम हो और बाजार में बेहतर कीमत मिलने की संभावना बनी रहे। कांगड़ा जिले के बैजनाथ उपमंडल के सुनपुर गांव में हल्दी की खेती इसी बदलाव की सकारात्मक मिसाल बनकर सामने आ रही है।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय को सुरक्षित करने के उद्देश्य से प्राकृतिक खेती से उत्पादित विभिन्न फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य उपलब्ध करवा रही है। इनमें गेहूं, मक्का, जौ और हल्दी शामिल हैं। प्राकृतिक रूप से उत्पादित कच्ची हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपये प्रति किलोग्राम किए जाने से किसानों का रुझान इस फसल की ओर बढ़ा है। सरकारी स्तर पर हल्दी के समर्थन मूल्य को 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलो किया गया है। 

खाद्य पदार्थों, मसालों और विभिन्न प्रसंस्कृत उत्पादों में व्यापक उपयोग के कारण हल्दी की बाजार में मांग बनी रहती है। ऐसे में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप इसकी खेती किसानों के लिए आय का अतिरिक्त स्रोत विकसित करने का अवसर प्रदान कर सकती है। हल्दी की खेती को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण के साथ जोड़कर किसान अपनी कृषि आय के नए विकल्प तलाश सकते हैं।

बैजनाथ के सुनपुर गांव की किसान प्रवीण कुमारी और सुजाता देवी हल्दी की खेती को बेहतर विकल्प के रूप में देख रही हैं। उनका मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में हल्दी की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का माध्यम बन सकती है। सरकार की ओर से हल्दी के लिए बेहतर समर्थन मूल्य दिए जाने से भी किसानों को इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है।

सुनपुर गांव की किसान प्रवीण कुमारी बताती हैं कि उनके खेतों में धान, मक्की सहित विभिन्न फसलों की खेती की जाती है। इस बार उन्होंने पारंपरिक फसलों के साथ हल्दी की खेती भी की है। उनके अनुसार, हल्दी की फसल को तैयार होने में लगभग एक वर्ष का समय लगता है और बाजार में इसकी अच्छी मांग है। हल्दी की खेती अपनाकर किसान अपनी फसल विविधता बढ़ा सकते हैं और आमदनी के नए अवसर तलाश सकते हैं।

प्रवीण कुमारी के अनुसार, हल्दी की खेती के प्रति किसानों की रुचि बढ़ने का एक प्रमुख कारण हिमाचल सरकार की ओर से इसके समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि भी है। पहले हल्दी की कीमत लगभग 90 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि अब इसका समर्थन मूल्य करीब 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। इससे किसानों को बेहतर आमदनी की उम्मीद जगी है।

सुनपुर गांव की किसान सुजाता देवी भी हल्दी की खेती को किसानों के लिए लाभकारी विकल्प मानती हैं। उनका कहना है कि हल्दी जैसी वैकल्पिक फसल की खेती किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। सरकार की ओर से हल्दी को प्रोत्साहन मिलने और इसके लिए 150 रुपये प्रति किलोग्राम समर्थन मूल्य निर्धारित होने से किसानों को बेहतर आय की संभावना दिखाई दे रही है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मैक्लोडगंज में 28 अक्तूबर को 8 घंटे बिजली बंद, नड्डी से भागसू नाग और दलाई लामा मंदिर तक इन इलाकों में पड़ेगा असर

मैक्लोडगंज में 28 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। नड्डी, भागसू नाग, धर्मकोट, मैक्लोडगंज बाजार और दलाई लामा मंदिर सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

Kangra: धर्मशाला में 27 अक्तूबर को बिजली बंद, मंडल से बगली तक इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के विद्युत उपमंडल-2 के तहत 27 अक्तूबर को बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते मंडल, कोहाला, मसरेड, भडवाल, त्रेम्बलू, घियाणा खुर्द, उपरली बगली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में ‘UN संगम 2026’ का आयोजन, 5 प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा; जानें कौन बना विजेता

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में संयुक्त राष्ट्र दिवस पर ‘यूएन संगम 2026’ आयोजित किया गया। पांच प्रतियोगिताओं में धर्मशाला और नगरोटा बगवां के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चंबा में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का बड़ा संदेश, पर्यटन-होमस्टे से युवाओं को रोजगार और हिमाचल को नई रफ्तार

चंबा में डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो 2026 के दौरान राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने पर्यटन, होमस्टे, बागवानी और स्थानीय संसाधनों के जरिए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ सतत विकास अपनाने की भी अपील की।