धर्मशाला, 24 अक्तूबर। मैक्लोडगंज और आसपास के क्षेत्रों में 28 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपकेंद्र मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने जानकारी दी कि विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इस दौरान नड्डी, सतोबरी, बरनेटा, चांदमारी, भतल्ला, डलझील, तोतारानी, टेंगल मोड़, टीसीवी, भागसू नाग, धर्मकोट, हीरू, गल्लू, मैक्लोडगंज मुख्य बाजार, जोगीवाड़ा, दुसालनी, टिप्पा रोड, फलसेटगंज, दलाई लामा मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है, तो रखरखाव का कार्य अगले दिन किया जाएगा। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के लोगों और कारोबारियों को सलाह दी जाती है कि वे बिजली बंद रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


