कांगड़ा, 23 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश के युवाओं को कृषि, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगली में एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (HPCDP), JICA-ODA के तहत ब्लॉक परियोजना प्रबंधन इकाई (BPMU), शाहपुर की ओर से ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं, कौशल विकास और भविष्य में आजीविका के नए विकल्पों के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को फसल विविधीकरण, आधुनिक कृषि तकनीकों और कृषि आधारित उद्यमों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कृषि केवल पारंपरिक गतिविधि तक सीमित नहीं है, बल्कि नवाचार, उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए भी इसमें कई अवसर मौजूद हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि वे कृषि क्षेत्र को करियर के एक संभावनाशील विकल्प के रूप में समझ सकें।
विद्यार्थियों को भविष्य में उपलब्ध विभिन्न विकल्पों पर विचार करने और स्थानीय संसाधनों के आधार पर रोजगार एवं उद्यम शुरू करने की संभावनाएं तलाशने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के अवसरों से परिचित करवाया गया।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, JICA शाहपुर, डॉ. अंकिता शर्मा, कृषि प्रसार अधिकारी साहिल, विपणन अधिकारी अखिल पठानिया, कृषि अधिकारी अभिषेक और श्रेया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कृषि विविधीकरण, आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि आधारित उद्यमिता, कौशल विकास, स्वरोजगार और भविष्य में उपलब्ध आजीविका के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
HPCDP-JICA-ODA के अंतर्गत आयोजित यह पहल युवाओं को कृषि एवं ग्रामीण विकास से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें कृषि क्षेत्र में नवाचार, उद्यमिता तथा रोजगार की संभावनाओं को पहचानने के लिए प्रोत्साहित करना है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


