Kangra: शाहपुर के घरोह स्कूल की 5 बेटियों ने किया कमाल, राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन; विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया सम्मानित

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 22 अक्टूबर। कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरोह की पांच बेटियों ने अपनी खेल प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की प्रतिज्ञा, खुशी शर्मा, शान्वी, आरुषि और मिलर डोल्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खुशी जताते हुए पांचों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

रैत में खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान केवल सिंह पठानिया ने कहा कि एक ही विद्यालय की पांच बेटियों का राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन होना पूरे शाहपुर क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बेटियों की मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के साथ-साथ विद्यालय में मिल रहे मार्गदर्शन को भी दर्शाती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की सम्मान राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और युवा खेलों को अपनाने के लिए अधिक प्रेरित होंगे।

इस मौके पर विधायक ने पांचों खिलाड़ियों को मफलर, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बेटियों का मुंह मीठा करवाकर उनकी उपलब्धि की सराहना की। साथ ही, खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में सहयोग देने के लिए उन्हें जूते और ट्रैक सूट उपलब्ध करवाने की बात भी कही।

खेलों के प्रति अपने अनुभव साझा करते हुए केवल सिंह पठानिया ने अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरण भी सुनाए। उल्लेखनीय है कि विधायक स्वयं हॉकी में पांच बार विश्वविद्यालय स्तर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं और टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी लगातार मेहनत करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा डोगरा, डीपी करतार, मुकेश और रिशु को भी विधायक ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया तथा कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टांडा अस्पताल में एक महीने में दो सफल किडनी ट्रांसप्लांट, पति ने पत्नी तो बड़ी बहन ने छोटी बहन को दी नई जिंदगी

टांडा मेडिकल कॉलेज में एक महीने के भीतर दो सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए गए। एक पति ने पत्नी और चंबा की एक बड़ी बहन ने छोटी बहन को किडनी दान की। इसके साथ अस्पताल में सफल प्रत्यारोपण की संख्या 29 हो गई।

Kangra: शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती के साक्षात्कार रद्द, प्रशासन ने बताई वजह

शाहपुर में बाल विकास परियोजना रैत के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिए गए हैं। नई तारीख तय होने पर सूचना जारी की जाएगी।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

एंटी चिट्टा अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर की 48,30,997 रुपये की संपत्ति जब्त की। जब्त संपत्तियों में इंदौरा के छन्नी गांव का 45.90 लाख रुपये मूल्य का मकान और 2.40 लाख रुपये शामिल हैं।

हिमाचल में बर्फबारी के बीच पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, अटल टनल से नारकंडा तक तैनात होंगी रेस्क्यू टीमें

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी और बदलते मौसम को देखते हुए पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष रेस्क्यू प्लान तैयार किया है। अटल टनल, मनाली-लेह मार्ग, जलोड़ी जोत, शिंकुला, बारालाचा, नारकंडा और अन्य संवेदनशील मार्गों पर क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात की जा रही हैं।