Kangra: शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती के साक्षात्कार रद्द, प्रशासन ने बताई वजह

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 23 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश के उपमंडल कांगड़ा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती के लिए आज होने वाले साक्षात्कार रद्द कर दिए गए हैं। ये साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित किए गए हैं।

बाल विकास परियोजना रैत की परियोजना अधिकारी निर्मला चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना रैत के अंतर्गत उपमंडल कांगड़ा में आने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए 23 अक्टूबर 2026 को साक्षात्कार निर्धारित किए गए थे। हालांकि, प्रशासनिक कारणों से इन्हें रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार की नई तारीख तय होने के बाद इसकी सूचना आम जनता को दे दी जाएगी। ऐसे में संबंधित पदों के लिए साक्षात्कार का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अगली तारीख की घोषणा का इंतजार करना होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के घरोह स्कूल की 5 बेटियों ने किया कमाल, राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन; विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरोह की पांच छात्राओं प्रतिज्ञा, खुशी शर्मा, शान्वी, आरुषि और मिलर डोल्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत में खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

Kangra: टांडा अस्पताल में एक महीने में दो सफल किडनी ट्रांसप्लांट, पति ने पत्नी तो बड़ी बहन ने छोटी बहन को दी नई जिंदगी

टांडा मेडिकल कॉलेज में एक महीने के भीतर दो सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए गए। एक पति ने पत्नी और चंबा की एक बड़ी बहन ने छोटी बहन को किडनी दान की। इसके साथ अस्पताल में सफल प्रत्यारोपण की संख्या 29 हो गई।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

एंटी चिट्टा अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर की 48,30,997 रुपये की संपत्ति जब्त की। जब्त संपत्तियों में इंदौरा के छन्नी गांव का 45.90 लाख रुपये मूल्य का मकान और 2.40 लाख रुपये शामिल हैं।

हिमाचल में बर्फबारी के बीच पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, अटल टनल से नारकंडा तक तैनात होंगी रेस्क्यू टीमें

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी और बदलते मौसम को देखते हुए पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष रेस्क्यू प्लान तैयार किया है। अटल टनल, मनाली-लेह मार्ग, जलोड़ी जोत, शिंकुला, बारालाचा, नारकंडा और अन्य संवेदनशील मार्गों पर क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात की जा रही हैं।