हिमाचल में बर्फबारी के बीच पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, अटल टनल से नारकंडा तक तैनात होंगी रेस्क्यू टीमें

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम के बदलते मिजाज और ताजा बर्फबारी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष रेस्क्यू प्लान तैयार किया है। बर्फीले और संवेदनशील मार्गों पर पर्यटकों और वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीमें (QRT) तैनात की जा रही हैं। पुलिस मुख्यालय ने लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर और शिमला के पुलिस अधीक्षकों को 24 घंटे सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद सड़कों पर ब्लैक आइस जमने और दृश्यता कम होने से फिसलन बढ़ जाती है। ऐसे में वाहनों के फिसलने और पर्यटकों के जाम में फंसने का खतरा बढ़ जाता है। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने प्रदेश के सबसे संवेदनशील बर्फीले मार्गों की पहचान कर वहां विशेष टीमों की तैनाती का फैसला लिया है।

इन मार्गों में अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल, मनाली-लेह मार्ग, जलोड़ी जोत, शिंकुला और बारालाचा दर्रे के अलावा किन्नौर का पूह-काजा संपर्क मार्ग शामिल हैं। वहीं, शिमला जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुफरी-फागू, नारकंडा और खड़ापत्थर मार्ग पर भी क्यूआरटी सक्रिय रहेगी। इसका उद्देश्य बर्फबारी शुरू होते ही राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू करना है।

हाल ही में लाहौल-स्पीति के गोंदला और रोपांग नाला में भारी बर्फबारी के बीच कई पर्यटक वाहन फंस गए थे। उस दौरान पुलिस जवानों ने कड़ाके की ठंड में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला था। इस अनुभव को देखते हुए पुलिस ने अब बचाव व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी की है।

पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीमों को विशेष उपकरणों और प्राथमिक राहत सामग्री से लैस किया जा रहा है। ये टीमें स्थानीय प्रशासन, सीमा सड़क संगठन (BRO), लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ लगातार वायरलेस और सैटेलाइट संपर्क में रहेंगी। जरूरत पड़ने पर ये टीमें रास्तों को सुचारू बनाने और बर्फ में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए संयुक्त रूप से काम करेंगी।

पुलिस प्रशासन ने दूसरे राज्यों से हिमाचल आने वाले पर्यटकों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पर्यटकों से अपील की गई है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान और सड़कों की स्थिति की जानकारी जरूर लें। बर्फबारी के दौरान जोखिम भरे घोषित किए गए या बंद मार्गों पर जाने से बचें, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा, “सैलानियों और आम जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवेदनशील बर्फीले मार्गों पर क्यूआरटी और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद हैं। पर्यटक मौसम की एडवाइजरी का पालन करके ही यात्रा करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर संपर्क करें।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के घरोह स्कूल की 5 बेटियों ने किया कमाल, राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन; विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरोह की पांच छात्राओं प्रतिज्ञा, खुशी शर्मा, शान्वी, आरुषि और मिलर डोल्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत में खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

Kangra: टांडा अस्पताल में एक महीने में दो सफल किडनी ट्रांसप्लांट, पति ने पत्नी तो बड़ी बहन ने छोटी बहन को दी नई जिंदगी

टांडा मेडिकल कॉलेज में एक महीने के भीतर दो सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए गए। एक पति ने पत्नी और चंबा की एक बड़ी बहन ने छोटी बहन को किडनी दान की। इसके साथ अस्पताल में सफल प्रत्यारोपण की संख्या 29 हो गई।

Kangra: शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती के साक्षात्कार रद्द, प्रशासन ने बताई वजह

शाहपुर में बाल विकास परियोजना रैत के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिए गए हैं। नई तारीख तय होने पर सूचना जारी की जाएगी।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्कर की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

एंटी चिट्टा अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर की 48,30,997 रुपये की संपत्ति जब्त की। जब्त संपत्तियों में इंदौरा के छन्नी गांव का 45.90 लाख रुपये मूल्य का मकान और 2.40 लाख रुपये शामिल हैं।