शाहपुर। जिला स्तरीय चार दिवसीय शाहपुर दशहरा उत्सव के दौरान आयुष विभाग की ओर से आयुष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. बृजनन्दन शर्मा और उपमंडलीय चिकित्सा अधिकारी आयुष डॉ. राज्य लक्ष्मी पठानिया के सानिध्य में आयोजित इस प्रदर्शनी में लोगों को स्वस्थ और रोगमुक्त जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा के अनुसार प्रदर्शनी का शुभारंभ डॉ. राजेश धर्माणी, उपमुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया और ओएसडी डॉ. सुनित पठानिया ने किया।
डॉ. राज्य लक्ष्मी ने बताया कि चार दिवसीय मेले के दौरान लोगों को औषधीय पौधों, पंचकर्म और योग से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही इनसे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।
प्रदर्शनी के दौरान लोगों को निःशुल्क दवाइयां और पत्रक भी वितरित किए गए। आयुष विभाग की इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और आयुष पद्धतियों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर डॉ. भवानी दत, डॉ. आरती पठानिया, डॉ. आशीष राणा, डॉ. दीपक, डॉ. कुंदन, डॉ. धनंजय, डॉ. कुसुम, एपीओ नवीन शर्मा, चमन, राजीव, प्रदीप, पंकज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!



