Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

Date:

--Advertisement--

मंडी शहर में घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब क्रिकेट के मैदान में भी देश का नाम रोशन करेंगी। मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में भारतीय टीम की ओर से ऑलराउंडर के रूप में खेलेंगी।

निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में पहली बार चयन हुआ है। इससे पहले भी वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वर्ष 2017 में ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की हैमर थ्रो स्पर्धा में उन्होंने पदक जीता था।

निधि पिछले कुछ समय से मंडी मुख्य डाकघर में अपनी सेवाएं दे रही हैं। चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में भारत के अलावा मलेशिया, थाईलैंड, बांग्लादेश, सिंगापुर, मालदीव, भूटान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें हिस्सा लेंगी।

निधि ने बताया कि वह लंबे समय से भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए मेहनत कर रही थीं। राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है। अब वह चेन्नई में होने वाली चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

भारतीय टीम में चयन गर्व की बात: नेहा सांख्यान

मंडी मुख्य डाकघर की डाकपाल नेहा सांख्यान ने कहा कि निधि का भारतीय टीम में चयन होना गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि निधि 20 अक्टूबर तक नागपुर में भारतीय टीम के कोचिंग कैंप में भाग ले रही हैं। इसके बाद वह चेन्नई में होने वाली चैंपियनशिप में भारतीय टीम की ओर से खेलेंगी।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

Hamirpur Medical College Ragging Case: MBBS जूनियर छात्रों से कथित रैगिंग पर जांच तेज, 9 प्रशिक्षु संदेह के घेरे में; दोषी मिले तो हो...

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों से कथित रैगिंग के मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच तेज कर दी है। मामले में 9 प्रशिक्षुओं की पहचान हुई है और आरोप सही पाए जाने पर दोषी छात्रों के निष्कासन समेत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।