CU Dharamshala Free Coaching: UPSC और HPPSC की तैयारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका, मुफ्त कोचिंग के साथ हर महीने ₹4,000 वजीफा; 20 नवंबर तक करें आवेदन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 12 अक्टूबर 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला में अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीएम केयर्स चिल्ड्रन स्कीम के जरूरतमंद एवं पात्र लाभार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से संचालित डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

20 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के प्रवक्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और पीएम केयर्स चिल्ड्रन स्कीम के पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थी निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

100 उम्मीदवारों का होगा चयन, हर महीने मिलेगा ₹4,000 वजीफा

प्रशिक्षण के लिए कुल 100 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। प्रशिक्षण के लिए नामांकित उम्मीदवारों को एक वर्ष तक हर महीने ₹4,000 का वजीफा भी दिया जाएगा। इससे पात्र विद्यार्थियों को UPSC और HPPSC परीक्षाओं की तैयारी करने में आर्थिक सहायता मिलेगी।

यहां देखें प्रवेश नोटिस और आवेदन लिंक

प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए प्रवेश नोटिस यहां देखें⁠ और ऑनलाइन आवेदन यहां करें⁠। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले प्रवेश नोटिस में दी गई पात्रता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी ध्यान से पढ़ लें।

अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

निःशुल्क प्रशिक्षण, प्रवेश प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 9872217578, 8988263285, 8127214444 और 01892-228877 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Hamirpur: पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, बड़सर की बेटी सेजल ठाकुर ने हासिल किया बड़ा मुकाम; RKGMC में हुआ चयन

हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र के गांव पाहलू की सेजल ठाकुर का RKGMC हमीरपुर में बीएससी ऑपरेशन थिएटर एंड एनेस्थीसिया कोर्स के लिए चयन हुआ है। पिता के निधन के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया।

Kangra: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, तीन कंपनियों में 300 पदों पर भर्ती; 2 दिसंबर से होंगे इंटरव्यू

लुधियाना और राजपुरा की तीन कंपनियों में पुरुषों और महिलाओं के 300 पदों पर भर्ती होगी। 18 से 35 वर्ष के दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएट और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार 2 से 5 दिसंबर तक निर्धारित रोजगार कार्यालयों में सुबह 11 बजे साक्षात्कार दे सकते हैं। वेतन 20 से 27 हजार रुपये प्रतिमाह होगा।

Himachal: सुक्खू सरकार के चार साल के जश्न पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- लोगों से सुविधाएं छीनकर करोड़ों रुपये क्यों फूंके जा रहे?

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के चार साल पूरे होने पर जश्न मनाने की तैयारियों की आलोचना की है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में लोगों से सुविधाएं छीनी जा रही हैं और करोड़ों रुपये जश्न पर खर्च किए जा रहे हैं।

Kangra: रैत स्कूल में संविधान दिवस पर दिखा विद्यार्थियों का हुनर, क्विज से लेकर भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान क्विज, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने विजेताओं को सम्मानित कर संविधान के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया।