Sirmaur Chitta Case: यशवंत नगर के पास ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और ₹37,500 नकद बरामद, चालक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले में डिटैक्शन सैल राजगढ़ की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यशवंत नगर चौकी के समीप सोलन-गिरिपुल मुख्य सड़क पर एक ट्रक से चिट्टा और नकदी बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में चिट्टा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर डिटैक्शन सैल राजगढ़ की टीम ने यशवंत नगर चौकी के पास ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चालक की पहचान सूरज पुत्र हरपाल सिंह निवासी गांव एवं डाकघर गेहर, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में केस दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

Bilaspur Chitta Case: फोरलेन पर स्कूटी से चिट्टा बरामद, 18 और 24 साल के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही पूरा नेटवर्क

बिलासपुर के स्वारघाट में पुलिस ने गरा स्थित एचपी टोल एंट्री बैरियर के पास स्कूटी की जांच के दौरान चिट्टा बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशे की सप्लाई के स्रोत और आगे जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।