Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के चंबी खेल मैदान में पिछले तीन दिनों से चल रही चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय में कांगड़ा की टीम ने तीन गोल दागे, जबकि डढमब 11 की टीम केवल एक गोल कर सकी। इस तरह जयंती माता क्लब कांगड़ा ने 3-1 से जीत दर्ज की।

बजरंगबली क्लब लदवाड़ा के प्रधान विवेक सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक पंजाब सिंह ने किया था। तीन दिनों तक चले इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने और खेलों पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है और हिमाचल के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने और अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार लाने के लिए प्रेरित किया।

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट को सफल बनाने में अभिषेक, हर्ष, फनी, सनी, मंगल पटाकू, विवेक सिंह, अनुज, सागर, रुस्तम और अर्पित का विशेष योगदान रहा।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Hamirpur: पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, बड़सर की बेटी सेजल ठाकुर ने हासिल किया बड़ा मुकाम; RKGMC में हुआ चयन

हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र के गांव पाहलू की सेजल ठाकुर का RKGMC हमीरपुर में बीएससी ऑपरेशन थिएटर एंड एनेस्थीसिया कोर्स के लिए चयन हुआ है। पिता के निधन के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया।

Kangra: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, तीन कंपनियों में 300 पदों पर भर्ती; 2 दिसंबर से होंगे इंटरव्यू

लुधियाना और राजपुरा की तीन कंपनियों में पुरुषों और महिलाओं के 300 पदों पर भर्ती होगी। 18 से 35 वर्ष के दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएट और आईटीआई डिप्लोमा धारक उम्मीदवार 2 से 5 दिसंबर तक निर्धारित रोजगार कार्यालयों में सुबह 11 बजे साक्षात्कार दे सकते हैं। वेतन 20 से 27 हजार रुपये प्रतिमाह होगा।

Himachal: सुक्खू सरकार के चार साल के जश्न पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- लोगों से सुविधाएं छीनकर करोड़ों रुपये क्यों फूंके जा रहे?

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के चार साल पूरे होने पर जश्न मनाने की तैयारियों की आलोचना की है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में लोगों से सुविधाएं छीनी जा रही हैं और करोड़ों रुपये जश्न पर खर्च किए जा रहे हैं।

Kangra: रैत स्कूल में संविधान दिवस पर दिखा विद्यार्थियों का हुनर, क्विज से लेकर भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान क्विज, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने विजेताओं को सम्मानित कर संविधान के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया।