Kangra: तनाव और भागदौड़ के बीच योग बना सहारा, रैत में विशेष योग शिविर में 51 स्वयंसेवकों ने किया अभ्यास

Date:

--Advertisement--

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुष विभाग के एसडीएमओ डॉ. राज्य लक्ष्मी पठानिया एवं डॉ. भवानी के मार्गदर्शन में विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा द्वारा प्रतिदिन प्रातः योग क्रियाएं करवाई जा रही हैं।

रैत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्राचार्य शमशेर सिंह भारती के सानिध्य में इस विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र रणोट एवं रीटा गल्होत्रा ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित सुबह होने वाले योग अभ्यास के साथ इस विशेष साप्ताहिक शिविर में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कई गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।

योगाचार्य उद्यालक शर्मा के अनुसार शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दैनिक जीवन में प्रातःकालीन योग क्रियाओं को शामिल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि व्यायाम, आसन, प्राणायाम और ध्यान को नियमित योग अभ्यास का हिस्सा बनाना चाहिए। तनाव और भागदौड़ भरे माहौल में आज के समय में योग की आवश्यकता और भी बढ़ गई है।

इस सत्र में 51 स्वयंसेवकों सहित अध्यापिका अनुपम आदि ने भी योग क्रियाओं में भाग लिया। साथ ही बच्चों को भी अपने जीवन में नियमित रूप से प्रातः योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chitta Free Himachal Campaign: केवल सिंह पठानिया बोले- समाज के सहयोग से ही खत्म होगी चिट्टे की कुरीति, नशे के खिलाफ जनभागीदारी जरूरी

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत में आयोजित ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि चिट्टे को खत्म करने के लिए सरकार के साथ आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। कार्यक्रम में युवाओं को नशे से बचाने, अभिभावकों की भूमिका और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया गया।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर अनुराग ठाकुर ने जताया दुख, तियारा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को वह तियारा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने मेजर मनकोटिया के सैन्य, सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

Kangra: मनियाड़ा में जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 135 पेटी शराब और 99 पेटी बीयर जब्त; चालक फरार

कांगड़ा जिले के मनियाड़ा स्थित मालनू वार्ड नंबर-5 में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक जीप से चंडीगढ़ की 135 पेटियां शराब, 30 खुली बोतलें और बीयर की 99 पेटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।