हिमाचल में 100 पदों पर नौकरी का मौका, ब्लू स्टार में PMIS ट्रेनी-अप्रेंटिस की भर्ती; 12 से 14 अक्तूबर तक यहां होंगे इंटरव्यू

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 8 अक्तूबर। हिमाचल के युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा मौका है। जिला सिरमौर के काला अंब स्थित ब्लू स्टार लिमिटेड में पुरुष और महिला PMIS ट्रेनी-अप्रेंटिस के 100 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए 12 से 14 अक्तूबर तक अलग-अलग उप रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

साक्षात्कार 12 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा, 13 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां और 14 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा में होंगे। सभी स्थानों पर साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर आईटीआई फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिकल, आरएसी, मशीनिस्ट, प्लम्बर, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और एमएमवी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे।

चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमों के अनुसार 16,000 से 20,800 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

साक्षात्कार में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण-पत्र लाना होगा। अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग लेने से पहले विभाग की वेबसाइट https://eemis-hp-nic-in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर से लॉगइन करके भी आवेदन कर सकते हैं। विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार से संबंधित जानकारी अपलोड कर दी गई है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय कांगड़ा के दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में टीबी के खिलाफ बड़ा अभियान, 287 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त; सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने लॉन्च की ‘जोश’ टीम, युवाओं...

कांगड़ा की 287 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। धर्मशाला में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने ‘जोश’ टीम की लांचिंग की और युवाओं, एनसीसी, एनएसएस व सामाजिक संस्थाओं से टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Hamirpur: हमीरपुर की 87 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया सम्मानित; 10 को स्वर्ण, 9 को रजत और 68 को कांस्य...

हमीरपुर की 87 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर सम्मानित किया गया। 10 पंचायतों को स्वर्ण, 9 को रजत और 68 पंचायतों को कांस्य पदक मिला। युवाओं की ‘जोश’ टीमें भी टीबी मुक्त अभियान में योगदान देंगी।

Kangra: शाहपुर में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का सम्मान, भूतपूर्व अर्द्धसैनिक संगठन ने जताया आभार;...

शाहपुर में जिला कांगड़ा भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन ने अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का सम्मान कर आभार जताया। संगठन ने कार्यालय भवन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई।

तियारा पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के परिवार से मिलकर जताई संवेदना

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तियारा पहुंचकर पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के शोक संतप्त परिवार से मिले। उन्होंने पुत्र सूर्यवीर सिंह और भाई अजय सिंह मनकोटिया से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।