Hamirpur: भोरंज की पंचायतों में डीसी गंधर्वा राठौड़ का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा; समय पर काम पूरा करने और गुणवत्ता पर दिया जोर

Date:

--Advertisement--

भोरंज, 6 अक्तूबर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को विकास खंड भोरंज की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों से कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर फीडबैक भी लिया। 

उपायुक्त ने ग्राम पंचायत धीरड़ में पौधरोपण की साइट और अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत कक्कड़ में उन्होंने मनरेगा के तहत निर्मित क्रेट वॉल, बावड़ी के जीर्णोद्धार, महिला मंडल भवन और अन्य विकास कार्यों की स्थिति देखी। वहीं, ग्राम पंचायत जाहू में खेल मैदान और संपर्क मार्ग को पक्का करने के कार्य सहित अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने अन्य पंचायतों में भी चल रहे विकास कार्यों की ताजा स्थिति की जानकारी ली। 

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और पंचायत जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित अवधि में पूरे किए जाएं। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को भी कहा।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रजत चौधरी, अन्य अधिकारी और स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने उपायुक्त को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की ताजा स्थिति से अवगत करवाया। 

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में बच्चों के पोषण को लेकर बड़ा अभियान, ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू; वैज्ञानिकों ने तैयार किए खास पोषण उत्पाद

कांगड़ा में बच्चों को कुपोषण से बचाने और उनके बेहतर विकास के लिए ‘मिशन भरपूर 2.0’ शुरू किया गया है। सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पोषण उत्पाद बच्चों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कांगड़ा में 28 फरवरी 2027 तक RTO की सुविधा बहाल, वाहनों की Manual Fitness से मिलेगी राहत; सांसद अनुराग शर्मा ने गडकरी के सामने...

कांगड़ा जिले में वाहनों की Manual Fitness के लिए RTO की सुविधा 28 फरवरी 2027 तक बहाल की गई है। सांसद अनुराग शर्मा ने यह मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया था।

हमीरपुर के नादौन-भड़ोली में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली कट, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

हमीरपुर के नादौन और भड़ोली सहित कई क्षेत्रों में 8 और 9 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कोहला, सेरा, भुंपल, धनेटा, अमतर, भड़ोली और सिल्ह समेत कई इलाकों में सप्लाई बंद रहेगी।

Kangra: दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों ने ठम्बा शिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, 200 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की भी सफाई; पौधरोपण कर...

दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने ठम्बा शिव मंदिर परिसर में दो पौधे रोपे और स्वच्छता अभियान चलाया। करीब 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।