Kangra: शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन, खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी; शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गिनाईं सरकार की खेल योजनाएं

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 6 अक्तूबर: राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में आयोजित एचपीयू इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता व उप-विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

खास बात यह रही कि केवल सिंह पठानिया सोमवार देर रात करीब तीन बजे जापान से एशियन गेम्स से वापस प्रदेश लौटे और मंगलवार सुबह ही खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और हिमाचल में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध करवाना है।

पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये, रजत पदक के लिए 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक के लिए 1 करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई है।

उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों और पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को अब 50 लाख रुपये के बजाय 4 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 2.50 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 1.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जा रही है। राष्ट्रमंडल और पैरा राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।

पठानिया ने बताया कि प्रदेश से बाहर खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए यात्रा सुविधाओं को भी बेहतर बनाया गया है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर देने के लिए 3 प्रतिशत खेल कोटा निर्धारित किया गया है और वर्ष 2024 से अब तक 99 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को रोजगार प्रदान किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि 20वें एशियाई खेलों में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की हिमाचली खिलाड़ी पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर को भी उनकी उपलब्धियों के सम्मान में एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवा खेल प्रतिभाओं से भरपूर हैं। सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, सम्मान और प्रोत्साहन देकर प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने चैंपियनशिप की विजेता और उप-विजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके बाद केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उप-विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। इस चैंपियनशिप में प्रदेश के 20 महाविद्यालयों के करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा विजेता रहा। राजकीय महाविद्यालय सोलन उप-विजेता रहा, जबकि राजकीय महाविद्यालय ऊना तीसरे स्थान पर रहा।

समापन समारोह में बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य डॉ. राकेश पठानिया, लंज के डॉ. संजय शर्मा, प्रधानाचार्य शमसेर भारती, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, बीईईओ अरविंद धीमान, कांग्रेस जिला महासचिव अजय बबली, बीओडी एचआरटीसी विवेक राणा, उत्तम चम्बियाल, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, भटियात कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विजय कंवर, स्थानीय प्रधान सुरेश, बिंदु राणा, कैप्टन बलि राम, मनीष पटियाल, केवल कृष्ण शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों ने ठम्बा शिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, 200 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की भी सफाई; पौधरोपण कर...

दुर्गेला स्कूल के NSS स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने ठम्बा शिव मंदिर परिसर में दो पौधे रोपे और स्वच्छता अभियान चलाया। करीब 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण अभियान, 14 छात्राओं को लगी वैक्सीन; 14-15 साल की बालिकाओं से समय पर टीका लगवाने की अपील

शाहपुर में 14 छात्राओं का HPV टीकाकरण किया गया। GHS भनाला की 11 और महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की 3 छात्राओं को वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य खंड ने 14-15 वर्ष की बालिकाओं और अभिभावकों से समय पर टीकाकरण की अपील की।

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा होने के बाद DPR रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है।

हिमाचल के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 PG सीटें, 277 से बढ़कर 597 करने की तैयारी; NMC को भेजा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में PG की 320 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। सरकार ने NMC को प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत मौजूदा 277 सीटों को बढ़ाकर 597 करने की योजना है।