Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 3 अक्टूबर: टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को भारतीय सैन्य पुलिस द्वारा फायरिंग अभ्यास किया जाएगा। सहायक आयुक्त (उपायुक्त) कांगड़ा विवेक चैहान ने बताया कि दोनों दिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक फायरिंग प्रशिक्षण चलेगा।

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने फायरिंग रेंज के आसपास के गांवों के लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से कहा गया है कि निर्धारित फायरिंग प्रशिक्षण के दौरान वे खुद फायरिंग रेंज के आसपास न जाएं और न ही अपने मवेशियों को वहां जाने दें।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से यह भी आग्रह किया है कि वे आसपास के अन्य लोगों को भी फायरिंग अभ्यास के बारे में जानकारी देकर सतर्क रहने के लिए कहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।

Kangra: जिला एथलेटिक्स मीट में कोटला स्कूल का शानदार प्रदर्शन, बॉयज वर्ग में बना उपविजेता; साहिल चुने गए सर्वश्रेष्ठ एथलीट

जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में कोटला स्कूल के खिलाड़ियों ने बॉयज वर्ग में उपविजेता का खिताब जीता। टीम ने 4 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक हासिल किए, जबकि साहिल को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया।

Solan: बद्दी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, अन्दरोला खड्ड में 2 JCB और ट्रैक्टर जब्त; रातभर चला चेकिंग अभियान, 75 चालान

बद्दी के अन्दरोला खड्ड में अवैध खनन करते हुए 2 JCB और एक ट्रैक्टर जब्त किए गए। वहीं ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट के तहत रातभर चले अभियान में 75 चालान किए गए, जिनमें 14 शराब पीकर वाहन चलाने के मामले शामिल हैं।