Kangra: ग्राम पंचायत सिहुवां में ग्राम सभा का आयोजन, गांधी जयंती पर स्वच्छता और नशे के खिलाफ चर्चा; अगले वित्तीय वर्ष का बजट भी तैयार

Date:

--Advertisement--

सिहुवां, 2 अक्टूबर 2026: ग्राम पंचायत सिहुवां में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान ग्राम पंचायत में गांधी जयंती भी धूमधाम से मनाई गई। ग्राम सभा में पंचायत से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और विकास कार्यों को लेकर आवश्यक योजनाएं तैयार की गईं।

ग्राम सभा के दौरान पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा की गई। स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई, जिस पर स्थानीय लोगों ने भी अपनी सहभागिता और सहयोग का भरोसा दिया।

बैठक में नशे के मुद्दे पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। पंचायत क्षेत्र में नशे की समस्या को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने और इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास करने पर विचार-विमर्श किया गया।

ग्राम सभा में अगले वित्तीय वर्ष के लिए पंचायत का बजट भी तैयार किया गया। इसके अलावा VB-G RAM-G योजना के अंतर्गत पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए पंचवर्षीय सेल्फ तैयार किया गया। इन योजनाओं के माध्यम से पंचायत क्षेत्र में आने वाले समय में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी राणा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। पंचायत समिति सदस्य आकाश कुमार ने भी ग्राम सभा में भाग लिया। ग्राम पंचायत प्रधान लव कुमार, उपप्रधान यशपाल बिंदु राणा, वार्ड पंच सदस्य, वेटरिनरी फार्मासिस्ट, पीएचसी सिहुवां के फार्मासिस्ट, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव गोविंद राम और सिलाई टीचर ज्योति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ग्राम सभा में पंचायत के विकास, स्वच्छता, नशे के खिलाफ जागरूकता और आगामी वित्तीय योजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ आयोजित इस ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और सामुदायिक सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गांधी जयंती पर शाहपुर सिविल अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, रोटरी-रोटरैक्ट और इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने लिया हिस्सा

गांधी जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर ने सिविल अस्पताल शाहपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज रैत और इंटरैक्ट क्लब कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के विद्यार्थियों सहित नगर पंचायत प्रतिनिधियों और अस्पताल स्टाफ ने भी अभियान में भाग लिया।

Kangra: पालमपुर ब्लड बैंक तीन हफ्ते रहेगा बंद, 125 यूनिट रक्त टांडा शिफ्ट; मरीजों को उठानी पड़ सकती है परेशानी

सिविल अस्पताल पालमपुर का ब्लड बैंक मरम्मत एवं मेंटीनेंस कार्य के चलते करीब तीन सप्ताह तक बंद रहेगा। यहां उपलब्ध करीब 125 यूनिट रक्त टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। ब्लड बैंक बंद रहने के दौरान पालमपुर, जयसिंहपुर, बैजनाथ, धीरा और आसपास के मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ने पर टांडा पर निर्भर रहना होगा।

दिल्ली में जयराम ठाकुर की नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी से मुलाकात, हिमाचल के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी से मुलाकात की। गडकरी के साथ हिमाचल की सड़क, राजमार्ग और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, जबकि स्मृति ईरानी के साथ संगठनात्मक और समसामयिक विषयों पर बातचीत हुई।

कठुआ गोलीबारी में शहीद नालागढ़ के SI लक्ष्मण सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट में सीआईएसएफ कैंप की गोलीबारी में वीरगति को प्राप्त नालागढ़ के गांव लूना निवासी सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह का वीरवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी।