Kangra: गांधी जयंती पर शाहपुर सिविल अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, रोटरी-रोटरैक्ट और इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने लिया हिस्सा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 2 अक्टूबर 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ शाहपुर की ओर से सिविल अस्पताल शाहपुर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान में क्लब के लगभग सभी रोटेरियन्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वच्छता अभियान में रोटरी क्लब ऑफ शाहपुर के साथ रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत तथा इंटरैक्ट क्लब, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। रोटरैक्ट क्लब की ओर से प्रेसिडेंट एवं जेडआरआर हिमाचल रोटरैक्टर अभिनव राणा, क्लब सचिव रितिश शर्मा, क्लब एडवाइजर सहित अन्य रोटरैक्टर्स मौजूद रहे और स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ शाहपुर के आरवाईएलए चेयर एवं द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर गंधर्व सिंह पठानिया भी उपस्थित रहे। उनके साथ रोटेरियन नरेश लगवाल, रोटेरियन राजेश राणा, रोटेरियन प्रदीप बलौरिया सहित अन्य रोटेरियन्स ने भी अभियान में भाग लिया।

इंटरैक्ट क्लब ऑफ कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर ने रोटेरियन अश्विनी के. धीमान के मार्गदर्शन में अभियान में भाग लिया। इस दौरान क्लब सचिव इंटरैक्टर रीतू, वाइस प्रेसिडेंट तनिष्का और अन्य सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। स्कूल स्टाफ की ओर से राहुल कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे। अभियान के दौरान राहुल कुमार को एक फ्लावर पॉट भी भेंट किया गया।

स्वच्छता अभियान के दौरान नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल तथा नगर पंचायत के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। श्री उत्तम चम्बियाल और विवेल अस्पताल शाहपुर के स्टाफ सदस्यों ने भी इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। रोटरी क्लब, रोटरैक्ट क्लब, इंटरैक्ट क्लब और अभियान में मौजूद अन्य लोगों ने मिलकर सिविल अस्पताल शाहपुर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान ने स्वच्छता अभियान में शामिल सभी रोटेरियन्स, रोटरैक्टर्स, इंटरैक्टर्स, विद्यार्थियों, नगर पंचायत प्रतिनिधियों, अस्पताल एवं स्कूल स्टाफ तथा अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को जलपान करवाया गया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छता, सामूहिक भागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

यह जानकारी रोटेरियन तिलक रैना, सचिव, रोटरी क्लब शाहपुर की ओर से दी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बहन को भगाकर ले जाने की रंजिश में रची हत्या की साजिश! शिलाई गोलीकांड में आरोपी गिरफ्तार, बाइक सवार भाइयों पर चलाई थी गोली

सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी बहन को मृतक के बेटे द्वारा घर से भगाकर ले जाने की रंजिश में वारदात की साजिश रची थी।

कांगड़ा के जयंती माता मंदिर में भीष्म पंचक मेले की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं के लिए डॉक्टर-फार्मासिस्ट और अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा तैनात

कांगड़ा के जयंती माता मंदिर में भीष्म पंचक मेले की तैयारियों को लेकर एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। मेले के पांचों दिन डॉक्टर और फार्मासिस्ट तैनात रहेंगे। यातायात, पेयजल, बिजली और सफाई व्यवस्था के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

‘हिमाचल ऑन सेल’ के आरोपों से विधानसभा में गरमाया माहौल, सुधीर शर्मा ने 18 पर्यटन संपत्तियों सहित कई मामलों पर मांगा जवाब

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सरकार पर सरकारी संपत्तियों के दुरुपयोग और कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने पर्यटन निगम की 18 संपत्तियों, जमीनों के आवंटन, टांडा मेडिकल कॉलेज और आबकारी नीति से जुड़े मामलों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

Kangra: शाहपुर की तीन अहम सड़कों पर विधायक केवल सिंह पठानिया का फोकस, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की डल से गद्दी बस्ती, बर्नेट-घेरा और नड्डी से गतड़ी सड़कों को लेकर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।