कांगड़ा में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम, दो दिन प्रभावित क्षेत्रों का करेगी निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 28 सितंबर। मानसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम सोमवार को कांगड़ा पहुंची। छह सदस्यीय टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु ने किया।

केंद्रीय टीम में जल शक्ति मंत्रालय के एमएंडए निदेशालय के निदेशक प्रकाश चंद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के गेहूं विकास निदेशालय गुरुग्राम के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र, ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली के निदेशक रामवतार मीणा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय शिमला के कार्यकारी अभियंता शाश्वत महापात्रा, वित्त मंत्रालय नई दिल्ली के उप निदेशक कनव दुआ और अंतरिक्ष विभाग के वैज्ञानिक एवं रिमोट सेंसिंग सेंटर हैदराबाद के डॉ. श्री शशिवर्धन रेड्डी टीम में शामिल हैं।

गगल हवाई अड्डे पहुंचने पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने केंद्रीय टीम का स्वागत किया। इसके बाद टीम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसून के दौरान जिले में हुए नुकसान और राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

बैठक के बाद केंद्रीय टीम चंबा जिले के भटियात क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों के निरीक्षण के लिए रवाना हुई। इस दौरान एसडीएम कांगड़ा अंजली गर्ग सहित जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

केंद्रीय टीम अपने दो दिवसीय कांगड़ा दौरे के दौरान जिले के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। टीम बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों की स्थिति की जानकारी भी जुटाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से किए गए नुकसान के आकलन की समीक्षा की जाएगी।

दौरे के दौरान केंद्रीय टीम जिला अधिकारियों के साथ बैठक भी करेगी। इसमें आपदा से हुए नुकसान, राहत कार्यों और प्रभावित क्षेत्रों के लिए जरूरी राहत उपायों को लेकर विस्तृत जानकारी ली जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25.37 ग्राम चिट्टा बरामद; गुरदासपुर और बैजनाथ के दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने श्री साई यूनिवर्सिटी के पास 25.37 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना पंचरुखी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, जल्द मिलेगी घर-द्वार के पास राजस्व सेवाएं; निर्माण में नहीं आएगी धन की कमी

हारचक्कियां में प्रस्तावित सब-तहसील भवन का शिलान्यास राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन से क्षेत्र के लोगों को राजस्व सेवाएं घर-द्वार के करीब मिलेंगी। मंत्री ने निर्माण में धन की कमी नहीं आने देने और भवन को जल्द पूरा करने की बात कही।

3-Day Bank Strike Deferred: रविवार रात IBA से बातचीत के बाद बैंक यूनियनों ने टाली हड़ताल, अब सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने IBA के साथ रविवार रात हुई बैठक के बाद सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टाल दी है। पांच दिवसीय बैंकिंग और PLI स्कीम पर हाईलेवल कमेटी बनाई जाएगी।