बिलासपुर फोरलेन पर बस यात्री से 60.40 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब का युवक गिरफ्तार; गैस लाइटर और स्मोकिंग पेपर भी मिले

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक बस यात्री को 60.40 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पंजाब का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पट्टा के पास नाका लगाया हुआ था और वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक बस को चैकिंग के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान बस में सवार एक युवक के पास से 60.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 गैस लाइटर और स्मोकिंग पेपर भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पारस (26) निवासी पृथ्वीनगर, जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है। नशे की खेप बरामद होने के बाद पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी पारस के खिलाफ सदर पुलिस थाना बिलासपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है और आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

पुलिस अब चिट्टे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है। जांच के दौरान आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसकी आगे किसे सप्लाई की जानी थी। पुलिस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सीएम कार्यालय और बढ़ते कर्ज पर भाजपा के हमलों का कांग्रेस ने दिया जवाब, पुनीत मल्ली बोले- पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दे विपक्ष

हिमाचल में नए मुख्यमंत्री कार्यालय और बढ़ते कर्ज को लेकर भाजपा के हमलों पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा से अपने कार्यकाल के कर्ज और सरकारी भवनों पर हुए खर्च का हिसाब जनता के सामने रखने को कहा।

HRTC यात्रियों के लिए बड़ी राहत, जल्द आएंगी नई डीजल-ई-बसें; 350 किमी से ज्यादा चलेगी एक चार्ज में नई इलेक्ट्रिक बस

HRTC के बेड़े में जल्द नई डीजल और इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। नई ई-बस का प्रोटोटाइप एक चार्ज में 350 किलोमीटर से अधिक चलने वाला होगा। 366 पुरानी बसें ऑफरोड होंगी और कांगड़ा में नया ई-बस डिपो बनेगा।

नालागढ़ पुलिस थाना IED धमाका केस में NIA का बड़ा एक्शन, 2 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 8 लोग हिरासत में

सोलन के नालागढ़ पुलिस थाना परिसर में हुए IED धमाके के मामले में NIA ने हरमन हैरी और जशन सैनी को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी के साथ इस केस में NIA की कुल गिरफ्तारियां आठ हो गई हैं।

कुल्लू में चरस की बड़ी खेप के साथ गुजरात के 2 युवक गिरफ्तार, STF ने 764 ग्राम चरस पकड़ी; मणिकर्ण मार्ग पर नाकाबंदी के...

कुल्लू में मणिकर्ण मार्ग पर चीलमोड़ के पास STF ने नाकाबंदी के दौरान गुजरात के दो युवकों को 764 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच शुरू कर दी है।