हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन की ओर से आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 26 सितंबर 2026 को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने यह जानकारी देते हुए प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
राहुल वर्मा ने बताया कि 26 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक एनआरसीएम, बेर गांव, बेर पानी, चम्बाघाट, मोक्षधाम, स्टील रोलिंग मिल्स 1 एंड 2 और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक करोल विहार, कोणार्क होटल, लिनस, शिवालिक बाईमेटल कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड, हिमालयन पाईप और आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता ने कहा कि खराब मौसम या किसी अन्य अपरिहार्य कारण के चलते निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से विद्युत बोर्ड के रखरखाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


