हिमाचल हाईकोर्ट की कार्यवाही अब होगी लाइव, मुख्य न्यायाधीश ने शुरू की सीधी स्ट्रीमिंग; देश का 10वां हाईकोर्ट बना

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में अब अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा। बुधवार को मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और उन्नत हाइब्रिड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का शुभारंभ किया। हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर वेबकास्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। 

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह पहल केवल एक तकनीकी सुविधा नहीं है, बल्कि न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुलभ और समाज के अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि दिखाई भी देना चाहिए। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों को देखते हुए यह तकनीक आम जनता, वकीलों और कानून के छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय देश का 10वां ऐसा उच्च न्यायालय बन गया है, जहां अदालती कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू किया गया है।

मुख्य न्यायाधीश ने यह भी स्पष्ट किया कि पारदर्शिता का अर्थ पब्लिसिटी नहीं है। अदालत की गरिमा, मर्यादा और गंभीरता हर स्थिति में बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों से जुड़े विवाद, यौन अपराधों के पीड़ितों और वैवाहिक मामलों जैसे संवेदनशील मामलों में गोपनीयता और व्यक्तिगत अधिकारों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रसारण की अनधिकृत रिकॉर्डिंग, पुनरुत्पादन या दुरुपयोग रोकने के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे।

कंप्यूटर, ई-कोर्ट और एआई समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने स्वागत भाषण में कहा कि यह पहल मुख्य न्यायाधीश और ई-कमेटी के मार्गदर्शन से संभव हुई है। इस प्रक्रिया में न्यायमूर्ति संदीप शर्मा और न्यायमूर्ति राकेश कैंथला भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि लाइव स्ट्रीमिंग से न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और इससे जनता के विश्वास को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

समारोह में उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ, न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा, न्यायमूर्ति रंजन शर्मा, न्यायमूर्ति बिपिन चंद्र नेगी, न्यायमूर्ति राकेश कैंथला, न्यायमूर्ति जिया लाल भारद्वाज, न्यायमूर्ति रोमेश वर्मा, न्यायमूर्ति चिराग भानु सिंह, न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा और न्यायमूर्ति योगेश जसवाल उपस्थित रहे।

इसके अलावा रजिस्ट्रार जनरल विकास भारद्वाज, अन्य रजिस्ट्रार, न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी समारोह में शामिल हुए। कई लोग वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

प्रागपुर को मिली बड़ी प्रशासनिक सौगात, एसडीएम की नियुक्ति हुई; मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब हुआ अमल

प्रागपुर में एसडीएम की नियुक्ति कर दी गई है। कार्मिक विभाग की 23 सितंबर 2026 की अधिसूचना के अनुसार निशांत कुमार को एसडीएम प्रागपुर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जनवरी 2026 में प्रागपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

Kangra: धर्मशाला में 25 सितंबर को 8 घंटे तक बिजली रहेगी बंद, बडोल समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला के बडोल, लोअर बडोल, अपर बडोल और आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत लाइन ट्रांसफार्मर स्थापना और रखरखाव कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित होगी।

राज्यपाल का बड़ा संदेश, बोले- अब सिर्फ डिग्री काफी नहीं, युवाओं को कौशल और रोजगार देने वाली शिक्षा जरूरी; पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय...

हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पालमपुर में श्री साईं विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विश्वविद्यालयों को युवाओं को कौशल, रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर देना चाहिए।

Kangra: इंदौरा में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 25 लाख से बनेगी धरवाल तक सड़क; 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ का सब स्टेशन...

इंदौरा में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक मलेंद्र राजन ने ताजवां से धरवाल वाया धुमलाहड़ सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के साथ क्षेत्र में 80 नए ट्रांसफार्मर और 13 करोड़ रुपये की लागत से मौकी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण भी जारी है।