धर्मशाला, 21 सितम्बर। फतेहपुर क्षेत्र में सीवरेज बिछाने के काम के चलते रैहन-कदाना सड़क पर वाहनों की आवाजाही 6 अक्तूबर तक बंद रहेगी। एसडीएम फतेहपुर के अनुरोध पर जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क बंद रहने की अवधि के दौरान देहरी-कदाना सड़क का इस्तेमाल वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी और ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्ते से संचालित किया जाएगा।
अधिसूचना के अनुसार अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति डिवीजन फतेहपुर को कार्यस्थल पर उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी वाले साइनबोर्ड और सभी जरूरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, संबंधित पुलिस अधिकारियों को सड़क बंद रहने की अवधि के दौरान यातायात को नियंत्रित करने और जरूरत के अनुसार ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ने के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


