Kangra: इंदौरा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 6 महीने में 56 वाहन पकड़े; 600 मौछे खैर बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार, 13 लाख जुर्माना

Date:

--Advertisement--

वन परिक्षेत्र इंदौरा में अवैध वन कटान और वन संपदा की तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने पिछले छह माह में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने इस दौरान 56 वाहन पकड़े हैं। इनमें 13 वाहन खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन से जुड़े पाए गए, जिनसे करीब 600 मौछे खैर बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 10 मामलों में नामजद मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन हैं।

अवैध वन कटान से जुड़े मामलों में वन विभाग ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य मामलों में कार्रवाई करते हुए विभाग ने करीब 13 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला है। वन विभाग की ओर से संवेदनशील वन क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान तीन ऐसे वाहन भी पकड़े गए, जिन पर पंजीकरण, ढांचा अथवा इंजन नंबर दर्ज नहीं था। इन वाहनों को आगामी कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया गया है।

वन बल की कमी बनी चुनौती

वन संपदा की दृष्टि से संवेदनशील इंदौरा क्षेत्र में निगरानी के लिए पर्याप्त वन बल की जरूरत है। कर्मचारियों की कमी के बावजूद विभागीय अमला दिन-रात गश्त कर अवैध कटान और वन संपदा के अवैध परिवहन पर नजर रख रहा है। विभाग के अनुसार इस काम में स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी अब्दुल हमीद ने बताया कि क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए वन खंड अधिकारी, वन रक्षकों और वन मित्रों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में दिन-रात गश्त की जा रही है और अवैध वन कटान व वन संपदा की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में HRTC बस की चेकिंग के दौरान 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद, 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

बिलासपुर में बलोह फोरलेन के पास HRTC बस की चेकिंग के दौरान पुलिस ने 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में मंडी निवासी 28 वर्षीय युवक बालकृष्ण को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

Kangra: बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क? 2024 के सर्वे के आधार पर फिर शुरू होगी टावर लगाने की प्रक्रिया, DC ने BSNL...

कांगड़ा के दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क पहुंचाने की प्रक्रिया फिर शुरू होगी। DC हेमराज बैरवा ने BSNL को 2024 के सर्वेक्षण के आधार पर टावर स्थापना की औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: फतेहपुर में सड़क बंद रहने से बदलेगा ट्रैफिक रूट, 6 अक्तूबर तक रैहन-कदाना मार्ग पर आवाजाही बंद; देहरी-कदाना रहेगा वैकल्पिक रास्ता

फतेहपुर में सीवरेज बिछाने के काम के चलते रैहन-कदाना सड़क 6 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए देहरी-कदाना सड़क को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।

सिरमौर में ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद, चालक गिरफ्तार; नशे की खेप के स्रोत और खरीदारों की तलाश

सिरमौर के माजरा में पुलिस ने ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस खेप के स्रोत व संभावित खरीदारों की जांच कर रही है।