धर्मशाला, 19 सितंबर: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड में पुरुषों और महिलाओं के लिए सर्विस स्टूवर्ड और किचन हेल्पर के 1200 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए अलग-अलग स्थानों पर 23 सितंबर से साक्षात्कार शुरू होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां, 24 सितंबर को कांगड़ा और 25 सितंबर को देहरा में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। सभी स्थानों पर साक्षात्कार सुबह 11 बजे से शुरू होंगे।
इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी पात्र होंगे। उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है, जबकि इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमानुसार 11,000 से 14,000 रुपये प्रति माह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
साक्षात्कार में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाणपत्र लेकर जाना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने से पहले eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 8810637785 पर संपर्क कर सकते हैं।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


