Kangra: बैजनाथ की बेटी अमनदीप कौर को राष्ट्रीय मनोचिकित्सा सेवा सम्मान

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ में जन्मी और जानी-मानी मनोचिकित्सक डॉ. अमनदीप कौर को पंजाब कला साहित्य अकादमी ने राष्ट्रीय मनोचिकित्सा सेवा सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें जालंधर में आयोजित वार्षिक समारोह में सैंट्रल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी ने प्रदान किया। इस भव्य आयोजन में देशभर से साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

अमनदीप कौर बैजनाथ के बिनवा पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से हिंदी में एमए और बीएड की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ से मनोचिकित्सा में एमए किया। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से प्रतिष्ठित कोर्स पूरे कर अपनी विशेषज्ञता को निखारा।

Advertisement – HIM Live Tv

डॉ. अमनदीप कौर एक कुशल मनोचिकित्सक होने के साथ-साथ लेखन और रंगमंच में भी रुचि रखती हैं। कॉलेज के दिनों में उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी की पत्रिका का सफल संपादन किया और कई नाटकों में अभिनय किया।

उनके पिता गुरमीत बेदी, एक प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार, हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में डिप्टी डायरैक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी माता परमजीत कौर ऊना में सरकारी शिक्षिका रही हैं। परिवार की जड़ें बैजनाथ में गहराई तक जुड़ी हुई हैं।

अमनदीप कौर के दादा ज्ञानी सुरेंद्र सिंह बेदी, बैजनाथ में शिक्षा के अग्रदूत माने जाते हैं। उनके आदर्शों ने अमनदीप कौर को प्रेरित किया कि वे समाज के प्रति अपनी सेवाओं को समर्पित करें।

इस सम्मान के बाद अमनदीप कौर ने कहा, “यह सम्मान मेरे परिवार और मेरे बैजनाथ शहर के नाम है। मैं चाहती हूं कि हर व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।