Kangra: हिमाचल में 100 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं और ITI पास अभ्यर्थियों के लिए 21 सितंबर से इंटरव्यू

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा मौका है। औरो टेक्सटाइल बद्दी में पुरुषों और महिलाओं के लिए मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस तथा हेल्पर के 100 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 सितंबर और 22 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय, लंबागांव और 22 सितंबर को बैजनाथ में सुबह 11 बजे से साक्षात्कार होंगे। इन पदों के लिए 18 से 26 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी पात्र होंगे।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 10वीं, 12वीं और ITI फिटर पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार उपलब्ध करवाई जाएंगी।

साक्षात्कार में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र और बायोडाटा की कॉपी लानी होगी। यदि अभ्यर्थी के पास अनुभव प्रमाण पत्र है, तो उसे भी साथ लेकर आना होगा।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय कांगड़ा के दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांगड़ा में रक्तदान शिविर, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने खुद किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांगड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने रक्तदान कर युवाओं से समाजसेवा में आगे आने की अपील की।

Kangra: कांगड़ा में रेन शेल्टर में पुलिस की दबिश, 12.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पुरानी कांगड़ा रोड के पास रेन शेल्टर में कार्रवाई कर 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में अमित कुमार और निखिल व्यास को गिरफ्तार किया गया है।

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।

Himachal: हिमाचल के दो जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद; जानें वजह

हिमाचल के ऊना और मंडी जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी रहेगी। ऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि मंडी में सायर पर्व के चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।