Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

Date:

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-अध्यापक संघ यानी PTA की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। 16 सितंबर 2026 को कार्यवाहक प्राचार्य श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आम बैठक में अभिभावकों और महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।

नई कार्यकारिणी में श्री बंसी लाल को अध्यक्ष, श्रीमती आरती देवी को उपाध्यक्ष और श्री अरुण कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, शिक्षक वर्ग की ओर से प्रो. हाकम चंद को सचिव नियुक्त किया गया।

बैठक के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, अनुशासन, परीक्षा परिणाम और महाविद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यवाहक प्राचार्य श्री मनोज कुमार ने कहा कि महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच लगातार संवाद और बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री भूपिंदर सिंह, डॉ. आशा मिश्रा, श्री साहिल कुमार और श्री वेद भूषण भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक के अंत में कार्यवाहक प्राचार्य श्री मनोज कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने बैठक में शामिल सभी अभिभावकों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: वोट चोरी के आरोपों पर सतेंद्र गौतम का कांग्रेस से सवाल: क्या केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत भी इसी वजह...

भाजपा नेता सतेंद्र गौतम ने वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस से सवाल किए। उन्होंने विधायक केवल सिंह पठानिया और राजीव पटियाल की जीत को लेकर भी सवाल उठाते हुए विकास कार्यों और चुनावी वादों का प्रमाण सहित हिसाब देने की चुनौती दी।

Himachal: नौणी विश्वविद्यालय और LPU के बीच जल्द शुरू हो सकता है बड़ा शोध सहयोग, कुलपति ने किया दौरा; कृषि और बागवानी को मिलेगा...

नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरमिंदर सिंह बावेजा ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस दौरान कृषि अनुसंधान, आधुनिक तकनीकों, संयुक्त परियोजनाओं और संकाय आदान-प्रदान पर चर्चा हुई।

Himachal: शिमला में भाजपा की पदयात्रा से गरमाई सियासत, हिमंता सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा, सुक्खू पर भी किया पलटवार

शिमला में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने घुसपैठ, एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के लोकतंत्र संबंधी बयान पर भी पलटवार किया।

Kangra: शाहपुर के ट्रेड फेयर पर भाजपा नेता राकेश चौहान का तंज, बोले- ‘दिल्ली का व्यापारी राहुल गांधी से दुखी, शाहपुर का व्यापारी केवल...

शाहपुर में ट्रेड फेयर के आयोजन को लेकर स्थानीय व्यापारियों की नाराजगी सामने आई है। भाजपा नेता राकेश चौहान ने विधायक केवल सिंह पठानिया पर तंज कसते हुए कहा, "दिल्ली का व्यापारी राहुल गांधी से दुखी, शाहपुर का व्यापारी विधायक केवल पठानिया से दुखी।"