Home हिमाचल कुल्लू कुल्लू में 19 सितंबर को 9 घंटे बिजली बंद, इन इलाकों में...

कुल्लू में 19 सितंबर को 9 घंटे बिजली बंद, इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई; विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
4

कुल्लू, 16 सितंबर: 11 केवी भुंतर फीडर के तहत 11 केवी एचटी लाइन के लिए नए एक्सएलपीई केबल बिछाने का काम किया जाएगा। इस कार्य के चलते 19 सितंबर 2026 को भुंतर फीडर के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार, सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है।

इस दौरान तेगूबेहड़, जमोट, एचपीएमसी, शुरड, पंडितबेहड़, छरेड़ा, बिषटबेहड़, गदौरी, आईटीआई शमशी, छोयल, अपर मौहल, वेटेनरी हॉस्पिटल और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां करने की अपील की है।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर इंजीनियर अमन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 सितंबर को प्रस्तावित कार्य के दौरान यदि मौसम खराब रहता है, बारिश होती है या किसी तरह की तकनीकी खराबी सामने आती है तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। ऐसे में बिजली कटौती की तारीख में बदलाव मौसम और तकनीकी परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!