शाहपुर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक भवन में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देना और इसे बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सेवा, जनसंपर्क और समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की।
बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक शाहपुर सरवीण चौधरी, मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, भाजपा नेता राकेश चौहान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संदेश दिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जाए तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


