हिमाचल में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 7 पदों पर भर्ती, ताजा बैच के अभ्यर्थियों को भी मौका; 18 सितंबर से पहले करें रजिस्ट्रेशन

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 15 सितंबर 2026। जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 7 पद बैचवाइज भर्ती के आधार पर भरे जाएंगे। इस भर्ती को लेकर जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भर्ती के तहत सामान्य वर्ग के 3 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा सामान्य (आईआरडीपी), सामान्य (ईडब्ल्यूएस), एससी और एससी (बीपीएल) वर्ग के लिए एक-एक पद निर्धारित है। भर्ती प्रक्रिया में अभी तक के ताजा बैच के अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं।

बैचवाइज भर्ती में शामिल होने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना जरूरी है। जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के पात्र अभ्यर्थियों से कहा है कि वे अपना नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय की लिस्ट में जरूर जांच लें। यदि लिस्ट में नाम नहीं है तो 18 सितंबर से पहले विभाग की वेबसाइट eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय या जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा का सैर उत्सव: अखरोट के खेल से फसलों की पूजा तक, आज भी जिंदा है सदियों पुरानी लोक परंपरा

कांगड़ा का सैर त्योहार नई फसल, प्रकृति और खुशहाली के प्रति कृतज्ञता से जुड़ा लोक पर्व है। बैजनाथ में बच्चों के अखरोट खेलने से लेकर फसलों की पूजा तक, इस त्योहार से कई खास परंपराएं जुड़ी हैं।

Kangra: कुठंमा में युवाओं ने संभाली गांव की सफाई की कमान, रास्तों से झाड़ियां हटाईं और नालियां कीं साफ

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत कुठंमा में धौलाधार युवा क्लब ने स्वच्छता अभियान चलाया। युवाओं ने ग्रामीण रास्तों की सफाई, झाड़ियों की कटाई और नालियों की सफाई की।

शाहपुर में 100 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधारोपण, विधायक केवल सिंह पठानिया ने दिए कई बड़े निर्देश; लो-वोल्टेज से लेकर सड़क और स्कूल तक...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने अंबाड़ी पंचायत के भाटी में पौधारोपण किया और लो-वोल्टेज, पानी, स्कूल, रास्तों व श्मशानघाट से जुड़े विकास कार्यों को लेकर कई घोषणाएं कीं।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.813 किलो चरस के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 वाहन जब्त

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने बैजनाथ के गनखेतर रेलवे क्रॉसिंग के पास 1 किलो 813 ग्राम अवैध चरस बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 3 वाहन भी जब्त किए हैं।