मैक्लोडगंज के होस्टल में देर रात बड़ी रेड, कूड़ेदान में छिपे पर्स से चिट्टा-अफीम समेत नशीले पदार्थ बरामद; दो हिरासत में

Date:

--Advertisement--

जिला कांगड़ा पुलिस ने मैक्लोडगंज के अप्पर धर्मकोट में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात एक निजी होस्टल में दबिश दी। तलाशी के दौरान कूड़ेदान में छिपाए गए एक पर्स से 0.95 ग्राम चिट्टा, 3.70 ग्राम अफीम, 1.33 ग्राम चरस और 1.54 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मैक्लोडगंज क्षेत्र में एक महीने के भीतर रेव पार्टी के खिलाफ पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए होस्टल को लीज पर चला रहे मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी अमीर खान और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी राधेश रंजन पजोरिया को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मैक्लोडगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 20, 21 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 56/2026 दर्ज की गई है।

एएसपी कांगड़ा संजीव चौहान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होस्टल में पर्यटकों को नशा परोसा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और तलाशी के दौरान विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थ बरामद किए। उन्होंने मकान मालिकों और लीज पर प्रॉपर्टी देने वाले लोगों से किराएदारों का पुलिस सत्यापन करवाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने गैरकानूनी गतिविधियां सामने आने पर लीज रद्द करने का प्रावधान रखने की बात कही।

एक महीने में दूसरी बड़ी रेड, सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मैक्लोडगंज के जंगल कॉलिंग रेस्टोरेंट में पुलिस ने दबिश देकर अवैध बीयर और नशीले पदार्थ जब्त किए थे। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि होस्टल में बरामद नशीले पदार्थ आरोपियों तक किस माध्यम से पहुंचे। नशे की सप्लाई चेन और मादक पदार्थों के मुख्य स्रोत का पता लगाने के लिए पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ जांच आगे बढ़ा रही हैं।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने कहा कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस नशे की सप्लाई से जुड़े सभी पहलुओं और इसके स्रोत का गहराई से पता लगा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को भेजी राखी का आया जवाब, मेघना पुरी को PMO से मिला पत्र; प्रधानमंत्री ने जताया आभार

रक्षाबंधन पर धर्मशाला की मेघना पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी और शुभकामनाएं भेजी थीं। प्रधानमंत्री कार्यालय से आए पत्र में पीएम मोदी ने उनका आभार जताया और महिलाओं की भूमिका पर बात की।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में अब दिन में 3 बार लगेगी हाजिरी, नहीं लगाई तो अगले महीने वेतन से कटेगी रकम

हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अब दिन में तीन बार वीएसके-स्विफ्टचैट पोर्टल पर हाजिरी दर्ज करनी होगी। उपस्थिति सत्यापन के बिना वेतन बिल नहीं बनेंगे और अनुपस्थिति पर अगले महीने वेतन में कटौती हो सकती है।

Kangra: बारिश के बीच बच्चों संग थिरके आरएस बाली, जोनल अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शानदार समापन; स्कूलों को ₹2.5 करोड़, धलूं को ₹5 लाख...

नगरोटा के धलूं स्कूल में जोनल अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का बारिश के बीच शानदार समापन हुआ। आरएस बाली ने बच्चों के साथ नृत्य कर उत्साह बढ़ाया और स्कूलों के लिए ₹2.5 करोड़, धलूं स्कूल के लिए ₹5 लाख, कबड्डी मैट व दो सोलर लाइटों की घोषणा की।

Kangra: दौलतपुर ITI में नौकरी का बड़ा मौका, अशोक लीलैंड के इंटरव्यू में पहले दिन 1,000 युवाओं ने कराया पंजीकरण; 800 के इंटरव्यू पूरे

राजकीय आईटीआई दौलतपुर में अशोक लीलैंड यूएई एलएलसी के दो दिवसीय इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन करीब 1,000 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जबकि 800 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पूरे हो गए।