Kangra: घर की दीवार गिरने से 17 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासन से परिवार को सहायता की मांग

Date:

--Advertisement--

डाडासीबा: ग्राम पंचायत टिप्परी के गांव लुसियार में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 17 वर्षीय साहिल की घर की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब साहिल घर में अकेला था और उसके पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। स्थानीय लोगों ने साहिल को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले ही साहिल की मां का देहांत हो गया था, जिससे यह परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों से जूझ रहा था। मृतक की पहचान साहिल, पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी लुसियार, के रूप में हुई है।

Advertisement – HIM Live Tv

घटना के बाद स्थानीय समाजसेवी परीक्षित चौहान ने प्रशासन से इस परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की है। चौहान ने कहा कि यह परिवार पहले ही कई संकटों का सामना कर रहा है और अब इस हादसे ने उनकी स्थिति और खराब कर दी है।

हालांकि, चौकी प्रभारी रवि दत्त शर्मा ने बताया कि इस घटना की कोई आधिकारिक सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सूचना दी जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन से मांग

ग्रामीणों और समाजसेवियों ने एक स्वर में प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। स्थानीय नेताओं ने भी प्रशासन से तुरंत राहत देने की मांग की है ताकि परिवार को इस मुश्किल घड़ी में सहायता मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: वर्षों की समस्या का समाधान, राधाष्टमी पर बदली डल झील की तस्वीर; विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से रिसाव पर लगी रोक

शाहपुर की ऐतिहासिक डल झील में वर्षों से चली आ रही पानी के रिसाव की समस्या का समाधान हो गया है। राधाष्टमी पर झील का बदला स्वरूप नजर आया। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों और सरकार व प्रशासन के सहयोग से रिसाव रोकने का काम सफल हुआ।

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।