Kangra: कांगड़ा पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को दबोचा, 2019 के मामले में अदालत ने घोषित किया था भगोड़ा

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा: थाना कांगड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उद्घोषित अपराधी दीपक कुमार पुत्र देशराज, निवासी इंदिरा कॉलोनी, कांगड़ा को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एएसआई शमशेर सिंह और पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, दीपक कुमार को माननीय न्यायालय के आदेश दिनांक 5 अक्टूबर 2024 के तहत एफआईआर नंबर 79/2019 के मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। अब थाना कांगड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और 338 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 181 और 196 के तहत दर्ज है। कांगड़ा पुलिस की ओर से फरार और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सोलन में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पूर्व पार्षद और दुकानदार में मारपीट; महिला निगम कर्मी का फोन छीनने का प्रयास

सोलन के लोअर बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ गया। पूर्व पार्षद और दुकानदार के बीच बहस मारपीट में बदल गई, जबकि निगम की महिला कर्मचारी का फोन छीनने का भी प्रयास किया गया। मेयर सुषमा शर्मा ने लोगों से अभियान में सहयोग की अपील की है।

मंडी में जहरीले सांप के डसने से सगे भाई-बहन की मौत, रात में पेट दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; घर में मिला काला सांप

मंडी के कोटली क्षेत्र के सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से नौ वर्षीय काव्या और छह वर्षीय नक्ष की मौत हो गई। दोनों की रात में अचानक तबीयत बिगड़ी और घर में एक बड़ा काला सांप भी मिला। पोस्टमार्टम में चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण सांप का जहर बताया है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में SCA-Campus का गठन, चार छात्राओं को मिली अहम जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए SCA-Campus के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। नितिका को अध्यक्ष, पारुल मेहता को उपाध्यक्ष, पलक ठाकुर को सचिव और स्वाति शर्मा को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

Kangra: शाहपुर जोन U-19 बॉयज जोनल लेवल टूर्नामेंट 2026 का आगाज, पहले दिन वॉलीबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन के मुकाबलों के नतीजे जारी

शाहपुर जोन अंडर-19 बॉयज जोनल लेवल टूर्नामेंट 2026 का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दुर्गेला में आगाज हुआ। 22 स्कूलों के 357 विद्यार्थी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन वॉलीबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन के मुकाबलों के नतीजे सामने आए।