हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में SCA-Campus का गठन, चार छात्राओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Students’ Central Association (SCA-Campus) के पदाधिकारियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों का मनोनयन किया गया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय NAAC से ‘A’ ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालय है।

विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति द्वारा गठित Nomination Finalizing Committee की अनुशंसाओं और Students’ Central Association (Campus) Constitution के प्रावधानों के अनुरूप नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।

SCA-Campus के लिए नितिका को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नितिका संस्कृत विभाग की छात्रा हैं। पारुल मेहता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जो भूगोल विभाग से हैं। गणित विभाग की छात्रा पलक ठाकुर को सचिव और Library & Information Science विभाग की स्वाति शर्मा को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी गई है और उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सोलन में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पूर्व पार्षद और दुकानदार में मारपीट; महिला निगम कर्मी का फोन छीनने का प्रयास

सोलन के लोअर बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ गया। पूर्व पार्षद और दुकानदार के बीच बहस मारपीट में बदल गई, जबकि निगम की महिला कर्मचारी का फोन छीनने का भी प्रयास किया गया। मेयर सुषमा शर्मा ने लोगों से अभियान में सहयोग की अपील की है।

मंडी में जहरीले सांप के डसने से सगे भाई-बहन की मौत, रात में पेट दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; घर में मिला काला सांप

मंडी के कोटली क्षेत्र के सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से नौ वर्षीय काव्या और छह वर्षीय नक्ष की मौत हो गई। दोनों की रात में अचानक तबीयत बिगड़ी और घर में एक बड़ा काला सांप भी मिला। पोस्टमार्टम में चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण सांप का जहर बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस ने उद्घोषित अपराधी को दबोचा, 2019 के मामले में अदालत ने घोषित किया था भगोड़ा

कांगड़ा पुलिस ने उद्घोषित अपराधी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 5 अक्टूबर 2024 के न्यायालय आदेश के तहत एफआईआर नंबर 79/2019 के मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

Kangra: शाहपुर जोन U-19 बॉयज जोनल लेवल टूर्नामेंट 2026 का आगाज, पहले दिन वॉलीबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन के मुकाबलों के नतीजे जारी

शाहपुर जोन अंडर-19 बॉयज जोनल लेवल टूर्नामेंट 2026 का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दुर्गेला में आगाज हुआ। 22 स्कूलों के 357 विद्यार्थी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन वॉलीबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन के मुकाबलों के नतीजे सामने आए।