नागरोटा बगवां। कांगड़ा पुलिस ने उद्घोषित और फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना नागरोटा बगवां पुलिस ने उद्घोषित अपराधी अंकुश राणा (37) निवासी गांव कवाड़ी, नागरोटा बगवां को उसके गांव से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अंकुश राणा को माननीय न्यायालय ने FIR No. 80/2022 के मामले में 24 जुलाई 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। यह मामला थाना नागरोटा बगवां, जिला कांगड़ा में दर्ज है और आरोपी के खिलाफ धारा 323, 504, 506 और 34 IPC के तहत कार्रवाई की गई थी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कांगड़ा पुलिस की ओर से उद्घोषित और फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है। पुलिस का अभियान ऐसे आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी पर केंद्रित है, जो न्यायालय की प्रक्रिया से बचते हुए फरार चल रहे हैं।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


