धर्मशाला, 10 सितंबर। नौकरी की तलाश कर रहे पुरुषों और महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। वर्धमान यार्नज एंड थ्रेड्स लिमिटेड, लुधियाना में मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के 150 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए कांगड़ा जिले के अलग-अलग स्थानों पर 15 सितंबर से साक्षात्कार शुरू होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी कांगड़ा अक्षय कुमार ने बताया कि मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के पदों के लिए 15 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 16 सितंबर को नगरोटा बगवां, 18 सितंबर को कांगड़ा और 19 सितंबर को देहरा में सुबह 11 बजे से साक्षात्कार लिए जाएंगे।
इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष की आयु के बीच के अभ्यर्थी पात्र होंगे। उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमानुसार 13,486 रुपये से 15,483 रुपये प्रति माह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाणपत्र लेकर पहुंच सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क किया जा सकता है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


