हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड अपने ऑनलाइन कामकाज में इस्तेमाल हो रहे SAP-ERP और ISU Billing System की अब पूरी समीक्षा करने जा रहा है। बोर्ड यह पता लगाएगा कि मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करके आगे चलाया जाए या फिर इसकी जगह नया और आधुनिक ERP सिस्टम लागू किया जाए। इसके लिए बोर्ड ने विशेषज्ञ कंपनियों से आवेदन मांगे हैं।

बोर्ड की ओर से चयनित विशेषज्ञ कंपनियां मौजूदा सिस्टम की तकनीकी स्थिति, कार्यक्षमता और कमियों की जांच करेंगी। साथ ही सिस्टम में आ रही तकनीकी दिक्कतों और भविष्य की जरूरतों का भी आकलन किया जाएगा। विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड को आगे की व्यवस्था को लेकर सुझाव दिए जाएंगे।

इस प्रक्रिया के लिए पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया है। 7 सितंबर को जारी करेक्शनडम के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है।

बिजली बोर्ड के करीब 28 लाख उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम के माध्यम से होती है। बिल तैयार करने से लेकर भुगतान का रिकॉर्ड रखने और उपभोक्ताओं से जुड़े आंकड़ों के प्रबंधन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके अलावा बोर्ड के वित्तीय कामकाज, खरीद, स्टोर, मानव संसाधन और अन्य ऑनलाइन प्रशासनिक कार्य भी इसी सिस्टम के जरिए संचालित किए जाते हैं।

विशेषज्ञ एजेंसी मौजूदा ERP और बिलिंग सिस्टम की कार्यक्षमता की विस्तृत जांच करेगी। इसमें यह भी देखा जाएगा कि मौजूदा सिस्टम आने वाले समय की तकनीकी और प्रशासनिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है या नहीं। सिस्टम की कमियों और भविष्य की जरूरतों का आकलन करने के बाद एजेंसी अपनी रिपोर्ट बिजली बोर्ड को सौंपेगी।

एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर बिजली बोर्ड फैसला करेगा कि मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड कर आगे जारी रखा जाए या फिर नया प्लेटफॉर्म लागू किया जाए। बोर्ड का उद्देश्य ऑनलाइन कामकाज और उपभोक्ता बिलिंग व्यवस्था को अधिक बेहतर, प्रभावी और आधुनिक बनाना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।