Kangra: चंबी पुल पर विधायक केवल सिंह पठानिया का पैदल निरीक्षण, संपर्क मार्गों को लेकर बड़ा आश्वासन; बारिश से पहले जल निकासी के भी निर्देश

Date:

--Advertisement--

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को नव निर्मित चंबी पुल का पैदल चलकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संपर्क मार्गों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उनके साथ एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर उमाकांत मीणा और रैत व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

केवल सिंह पठानिया अधिकारियों के साथ रैत से चंबी पुल के दूसरे छोर तक पैदल गए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने-अपने संपर्क मार्गों से जुड़ी दिक्कतें विधायक के सामने रखीं। विधायक ने लोगों को बताया कि जमीन से संबंधित मुद्दे के कारण पहले इन संपर्क मार्गों का काम नहीं हो पाया था। अब जमीन मालिकों की सहमति मिल गई है, जिसके बाद जल्द ही समस्या का समाधान कर संपर्क मार्गों को बेहतर बनाया जाएगा।

रैत बाजार में भी लिया जायजा

चंबी पुल के निरीक्षण से पहले केवल सिंह पठानिया ने रैत बाजार का भी जायजा लिया। उन्होंने व्यापार मंडल के सहयोग से सड़क के दोनों ओर पानी की उचित निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य बारिश के दौरान स्थानीय दुकानदारों और लोगों को होने वाली परेशानी को कम करना है।

निरीक्षण के दौरान रैत व्यापार मंडल प्रधान अजीत शर्मा, तिलक चौधरी, नरेंद्र बलोरिया, मनीष शर्मा, सुशील, कमल कौशिक, अक्षय महाजन और रमन महाजन मौजूद रहे। इनके अलावा अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, सहायक अभियंता जल शक्ति रज्जाक मोहम्मद, एसएचओ शाहपुर राजेंद्र सिंह, एनएचएआई के अधिकारी और उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापार मंडल प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के स्कूली बच्चों के लिए बड़ा मौका, पेंटिंग बनाकर जीतें 1 लाख रुपये, लैपटॉप और शैक्षणिक यात्रा; जानें पूरी जानकारी

हिमाचल में पांचवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। राष्ट्रीय स्तर के विजेता को एक लाख रुपये, लैपटॉप, स्वर्ण पदक और शैक्षणिक यात्रा का मौका मिलेगा। स्कूल स्तर की प्रतियोगिता 15 अक्तूबर तक होगी।

हिमाचल में पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले का मौका, 210 सीटों के लिए शुरू आवेदन; 13 सितंबर तक करें अप्लाई, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी...

एएमआरयू हिमाचल प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हमीरपुर के एलाइड एवं हेल्थकेयर कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। कुल 210 सीटों पर प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 13 सितंबर रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पति के कथित अफेयर के शक में हुआ विवाद, महिला ने पी लिया फ्लोर क्लीनर; अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच शुरू

कांगड़ा के ज्वालामुखी में पति के किसी अन्य महिला से कथित संबंध के शक को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने घर में रखा फ्लोर क्लीनर पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 साल की बच्ची के पेट में मिली 5 सेंटीमीटर की हेयर क्लिप, डॉक्टरों ने 15 मिनट में एंडोस्कोपी से निकाली

आईजीएमसी शिमला में डॉक्टरों ने दो साल की बच्ची के पेट से पांच सेंटीमीटर लंबी हेयर क्लिप एंडोस्कोपी की मदद से महज 15 मिनट में निकाल दी। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद बच्ची को अस्पताल लाया गया था। सफल प्रक्रिया के बाद बच्ची खतरे से बाहर है और उसे छुट्टी दे दी गई।