रैत बाईपास पर सर्विस लेन निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों की आवाज अब NHAI तक पहुंच गई है। शाहपुर की पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवीन चौधरी और कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की गरिमामयी मौजूदगी में रैत बाईपास पर सर्विस लेन बनाने की मांग NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के समक्ष प्रमुखता से रखी गई।
4 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगी राहत
सर्विस लेन बनने से ग्राम पंचायत रैत, बसनूर और नौशहरा की 4,000 से अधिक आबादी को लंबे समय से चली आ रही आवाजाही की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के अनुसार सर्विस लेन बनने से किसानों और आम जनता को काफी सुविधा होगी तथा रोजमर्रा की आवाजाही पहले के मुकाबले आसान और सुरक्षित हो सकेगी।
रसोई गैस और जरूरी वाहनों की आवाजाही भी होगी आसान
सर्विस लेन बनने का सीधा फायदा जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी मिलेगा। रसोई गैस की गाड़ियों समेत अन्य आवश्यक वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी यह रास्ता सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने में मददगार साबित होगा।
स्थानीय ग्रामीण भी रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा शाहपुर मंडल अध्यक्ष श्री रवि दत्त शर्मा, जिला युवा मोर्चा आईटी संयोजक श्री चौधरी सुनील नारू, रैत पंचायत से श्री उत्तम चंद (बंटा), प्रधान पूनम लता, महिला मंडल प्रधान श्रीमती श्रेष्ठा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने रैत बाईपास पर सर्विस लेन निर्माण की मांग को क्षेत्र की महत्वपूर्ण जरूरत बताते हुए इसे जल्द पूरा करने की उम्मीद जताई।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


