LPG रिफिल बुकिंग के नियम बदले, अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगली बुकिंग का मौका; ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 08 सितम्बर। घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग को लेकर बड़ी राहत की खबर है। अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता पिछली एलपीजी रिफिल की बुकिंग या डिलीवरी के 25 दिन बाद अगली रिफिल बुक करवा सकेंगे। यानी ग्रामीण उपभोक्ताओं को अब 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पवन कुमार ने बताया कि घरेलू एलपीजी रिफिल बुकिंग के अंतराल में बदलाव किया गया है। अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का अंतराल समान रूप से 25 दिन निर्धारित किया गया है।

ईरान युद्ध और होर्मुज संकट के चलते बदला था नियम

पवन कुमार ने बताया कि फरवरी माह में पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उत्पन्न संकट के कारण एलपीजी आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए रिफिल बुकिंग के अंतराल में बदलाव किया गया था। उस समय शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया था।

अब एलपीजी आपूर्ति की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का अंतराल 25 दिन कर दिया गया है।

गैस एजेंसियों को दिए गए ये निर्देश

जिला नियंत्रक ने सभी गैस एजेंसियों को नई व्यवस्था के अनुसार उपभोक्ताओं की 25 दिन के अंतराल पर रिफिल बुकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को संशोधित व्यवस्था की जानकारी देने और बुकिंग प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की असुविधा न होने देने को कहा गया है।

उन्होंने घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित 25 दिन की अवधि पूरी होने के बाद ही अगली रिफिल की बुकिंग करवाएं। गैस से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के लिए उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की सांसद निधि की राष्ट्रीय मॉनिटरिंग में शानदार प्रदर्शन, डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों को दिया 1 सप्ताह का अल्टीमेटम;...

धर्मशाला में दिशा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सांसद निधि के लंबित कार्यों की स्थिति एक सप्ताह में स्पष्ट करने के निर्देश दिए। कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र का सांसद निधि की राष्ट्रीय मॉनिटरिंग में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। 15 दिन बाद फिर विकास कार्यों की समीक्षा होगी।

Kangra: रैत से लदवाड़ा तक सड़क होगी चकाचक, बाजार में दोनों ओर बनेंगी नालियां और लगेंगी टाइलें; विधायक केवल सिंह पठानिया बोले- शाहपुर की...

रैत से लदवाड़ा तक सड़क को बेहतर और सुगम बनाने के साथ रैत बाजार में दोनों ओर नालियां और टाइलें लगाई जाएंगी। शाहपुर की तर्ज पर बाजार में लाइटें लगाने और व्यापार मंडल को 20 हजार रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की गई।

Kullu: कुल्लू में 9 और 10 सितंबर को बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में 7 से 8 घंटे बाधित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी लिस्ट

कुल्लू के भुंतर क्षेत्र में 9 और 10 सितंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एयरपोर्ट फीडर के क्षेत्रों में 9 सितंबर और भुंतर फीडर के क्षेत्रों में 10 सितंबर को रखरखाव व मरम्मत कार्य के चलते पावर कट रहेगा।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में काव्य-पाठ प्रतियोगिता में दिखी छात्राओं की शानदार प्रतिभा, हर्षिता ने हासिल किया पहला स्थान; 15 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में हिंदी पखवाड़े के तहत काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। 15 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया, जिसमें हर्षिता प्रथम, कविता द्वितीय और नंदिनी तृतीय स्थान पर रहीं।